11.5 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यकानपुर में MBBS स्‍टूडेंट की स्‍वाइन फ्लू से मौत, 16 दिनों से...

कानपुर में MBBS स्‍टूडेंट की स्‍वाइन फ्लू से मौत, 16 दिनों से थी ICU में भर्ती

Published on

कानपुर

यूपी के कानपुर में एमबीबीएस छात्रा की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। मेडिकल छात्रा की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बीते 16 दिनों से छात्रा आईसीयू में भर्ती थी। मंगलवार को इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष में पढ़ती थी।

बाराबंकी के रहने वाले आशीष कुमार हेल्थ सुपरवाइजर हैं। आशीष कुमार की पत्नी मंजू श्रीवास्तव जीजीआईसी की प्रधानाचार्य हैं। आशीष कुमार की बेटी पाखी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा थी। बीते 28 सितंबर को एसपीजीआई की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। पाखी कोमा की स्थित में हैलट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थी। पाखी की दोस्त ने बताया कि उसे चार दिनों से बुखार आ रहा था। चक्कर और बेहोशी आने पर उसे दोस्तों ने हैलट अस्पताल में भर्ती कराया था।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य डॉ संजय काला और वॉइस प्रिंसिपल डॉ रिचा गिरि भी मौके पर पहुंच गईं। छात्रा के शव को एंबुलेंस से उसके पैतृक जनपद बाराबंकी भेजा गया। पाखी के शव के साथ 26 छात्र-छात्राएं साथ में गए हैं। कुछ मेडिकल छात्र बुधवार को अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

सेप्‍टीसीमिया की शिकायत हो गई थी
मेडिकल सूत्रों ने बताया छात्रा पाखी को स्वाइन फ्लू था। छात्रा के ब्रेन में एक्यूट नाइक्रोटाइजिंग इंसेफेलाइटिस का संक्रमण हो गया था। इससे उसे सेप्टीसीमिया की भी शिकायत हो गई थी। इसकी वजह से उसे बचाया नहीं जा सका।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...