9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यदिल्ली में नेताओं से मिलने से किसी का कद बड़ा नहीं हो...

दिल्ली में नेताओं से मिलने से किसी का कद बड़ा नहीं हो जाता, नीतीश पर PK का तंज

Published on

नई दिल्ली,

देश की राजनीति में सक्रिय होने की कोशिश कर रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाल ही में दिल्ली दौरे से वापस लौटे हैं. कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एकजुटता को लेकर बड़ी पहल की है. राजनीतिक गलियारों में कहा जा रहा है कि बिहार में सियासी खेले के बाद से उनका कद बढ़ गया है. लेकिन रणनीतिकार प्रशांत किशोर को ऐसा नहीं लगता है. उन्होंने दो टूक कह दिया है कि दिल्ली में नेताओं से मिलने कोई कद नहीं बढ़ने वाला है.

वे कहते हैं कि बिहार में हो रही राजनीतिक गतिविधियां राज्य तक ही सीमित रहती हैं. मैं नहीं मानता कि इसका राष्ट्रीय स्तर पर कोई असर पड़ने वाला है. अगर कोई दिल्ली में नेताओं से मिल भी रहा है, इसका मतलब ये नहीं निकाला जा सकता कि उसका राजनीतिक कद भी राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ने लगा है. इस तरह से तो ममता बनर्जी और केसीआर भी दिल्ली में कई नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं. अब प्रशांत किशोर की तरफ से ये बयान तब आया है जब नीतीश कुमार ने उन्हें प्रचार करने वाला रणनीतिकार बता दिया था. यहां तक दावा हुआ था कि प्रशांत, बीजेपी के लिए रणनीति बना रहे हैं.

अब उस बयानबाजी के बीच ही प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर ये सियासी वार किया है. जानकारी के लिए बता दें कि अपने दिल्ली दौरे के दौरान नीतीश ने सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. इसके अलावा राहुल गांधी, शरद पवार, सीताराम येचुरी जैसे नेताओं के साथ भी मंथन किया गया. अब तो नीतीश कुमार, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात करने की बात कर चुके हैं. ऐसे में विपक्षी एकजुटता को लेकर वे काफी गंभीर हैं. अपनी दावेदारी को जरूर नकार रहे हैं, लेकिन विपक्ष को एकजुट करने के लिए खुद ड्राइविंग सीट पर बैठ गए हैं.

वैसे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी विपक्षी एकजुटता पर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि मैं, नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन 2024 में साथ आने वाले हैं. सभी विपक्षी पार्टियां साथ आकर बीजेपी को हराने का काम करेंगी. हम सब एक तरफ होंगे और दूसरी तरफ अकेली बीजेपी खड़ी होगी. बीजेपी का जो 300 सीट वाला घमंड है, उसे तोड़ दिया जाएगा. 2024 के चुनाव में खेला होबे होगा.

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...