10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यसोनाली फोगाट की बेटी से मीटिंग, मेक इंडिया नं. 1 कैंपेन की...

सोनाली फोगाट की बेटी से मीटिंग, मेक इंडिया नं. 1 कैंपेन की शुरुआत… हिसार पहुंच रहे केजरीवाल

Published on

हिसार

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान दो दिवसीय दौरे पर 7 और 8 सितंबर को हिसार में रहेंगे। हिसार अरविंद केजरीवाल का गृह जिला है। आप के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए कहा कि गुरुवार आठ सितंबर को आदमपुर से परिवारवाद और मित्रवाद को खत्म करने की शुरुआत आम आदमी पार्टी करेगी। वहीं, बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नाई ने कहा कि आदमपुर में केजरीवाल और मान को हलवा और चूरमा तो मिलेगा, पर वोट नहीं मिलेंगे।

भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाने की मुहिम शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले महीने दिल्ली में ‘मेक इंडिया नंबर 1’ कैंपेन लॉन्च किया था। बुधवार को अपने जन्मस्थान हरियाणा के हिसार से केजरीवाल इस अभियान की औपचारिक शुरुआत करने जा रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि देश के 130 करोड़ लोगों का सपना है कि भारत दुनिया का नंबर 1 देश बने। आज लोग पूछ रहे हैं कि आजादी के 75 साल बाद भी हम पीछे क्यों रह गए। जब भारत को एक गरीब और पिछड़ा देश कहा जाता है, तो सुनकर बहुत तकलीफ होती है। भारत एक विकसित, अमीर, सर्वश्रेष्ठ और शक्तिशाली देश बने यह पूरे देश के लोगों का सपना है।

पहले जाएंगे सोनाली फोगाट के फार्म हाउस
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान बुधवार को आदमपुर में रैली से पहले शोक जताने के लिए सोनाली फोगाट के फार्म हाउस जाएंगे। पार्टी नेताओं ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा 2024 के लक्ष्य को लेकर मैदान में उतर रहे हैं। उन्होंने आदमपुर के गढ़ को चुना है। उन्होंने बताया कि 7 और 8 सितंबर को अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान हिसार आएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान हिसार में कुछ नए नेताओं की आम आदमी पार्टी में जॉइनिंग कराई जाएगी।

हरियाणा में मित्रवाद
आप ने कहा कि पहले हरियाणा में परिवारवाद था, अब मित्रवाद है। पहले एक ही परिवार को आगे बढ़ाने की बात की जाती थी। एक ही परिवार का घर भरने की बात होती थी। अब अपने मित्रों को आगे बढ़ाने की बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि आदमपुर से आठ सितंबर को परिवारवाद और मित्रवाद को खत्म करने की शुरुआत आम आदमी पार्टी करेगी।

चुनाव में आती है आदमपुर की याद : कुलदीप
भारतीय जनता पार्टी के नेता कुलदीप बिश्नोई ने आप नेताओं के आदमपुर दौरे पर चुटकी लेते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं को सिर्फ चुनाव में ही आदमपुर की याद आती है। उन्होंने कहा कि आदमपुर में केजरीवाल, मान को हलवा और चूरमा तो मिलेगा पर वोट नहीं मिलेंगे। हमारे आदमपुर के लोग मेहमानों का स्वागत तो अच्छे से करते हैं, मगर जब वह मेहमान आदमपुर के भाईचारे और परिवार को तोड़ने की कोशिश करते हैं तो उन्हें चुनाव में ऐसी धूल चटाते हैं कि अगले चुनाव तक तो वह आदमपुर में नजर नहीं आता। सोमवार हलके के एक दर्जन गांवों में कई कार्यक्रमों में शामिल होने के दौरान बिश्नोई ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आदमपुर में विकास की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

आदमपुर में उपचुनाव को लेकर सियासी दंगल
जानकारों का कहना है कि 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी प्रदेश में ग्राउंड तैयार करने में जुटी है। आदमपुर में उपचुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन चुनावी घोषणा से पहले ही तमाम दलों के नेताओं ने आदमपुर में सक्रियता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि उपचुनाव का असर आने वाले आने वाले विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। इसलिए आदमपुर को लेकर बीजेपी, कांग्रेस और आप के बीच सियासी जंग छिड़ी हुई है। हालांकि कुछ माह पहले प्रदेश में हुए निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी कुछ ज्यादा असर नहीं दिखा पाई, लेकिन निकाय चुनाव में कुछ जगह पार्टी के प्रत्याशियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...