11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यदिल्ली-जयपुर हाईवे पर मिथेन ऑयल का टैंकर पलटा, खाली कराया गया एक...

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मिथेन ऑयल का टैंकर पलटा, खाली कराया गया एक किलोमीटर का एरिया

Published on

जयपुर,

राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर एक मिथेन ऑयल का टैंकर पलट गया है जिसके बाद एक किलोमीटर का एरिया ख़ाली करवाया गया है. टैंकर से गैस लीक होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है जिसके बाद मौके सिविल डिफेंस की टीम पहुंची है.

जयपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर चंदवाजी के सेवन माता मंदिर के पास हुए इस हादसे के बाद जयपुर से दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं. सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर भी तैनात किया गया है. टीम गैस रिसाव रोकने के प्रयास में जुटी है और लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है.

इस हाईवे पर ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है. ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि ट्रक के नीचे अचानक से गाय आ गई थी जिसे बचाने में ट्रक पलट गया. घटना के बाद से हाईवे बंद करने से लंबा जाम लग गया है.

हादसे के बाद पुलिस ने एक किलोमीटर के एरिया को खाली करा दिया है और लाउड स्पीकर से घोषणा कर लोगों को दूर रहने की हिदायत दी जा रही है. एंबुलेंस 108 तीन गाड़ियां मौके पर तैनात की गई हैं.

क्या होता है मिथेन गैस और कितना खतरनाक ?
मिथेन (CH₄) एक रंगहीन, गंधहीन और ज्वलनशील गैस है. यह प्राकृतिक गैस का मुख्य घटक है और हाइड्रोकार्बन का सबसे सरल रूप है. मिथेन का उत्पादन मुख्य रूप से प्राकृतिक स्रोतों (जैसे दलदली क्षेत्र) और मानवीय गतिविधियों जैसे पशुपालन, लैंडफिल और जीवाश्म ईंधन के उपयोग से पैदा होता है. यह सीधे तौर पर जहरीली नहीं होती है.

हालांकि मिथेन एक अत्यधिक ज्वलनशील गैस है. अगर यह हवा के साथ मिश्रित हो जाए और आग के संपर्क में आ जाए, तो विस्फोट हो सकता है. मिथेन शक्तिशाली ग्रीनहाउस गैस है. इसका ग्लोबल वार्मिंग पोटेंशियल (GWP) कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) की तुलना में 25 गुना अधिक है. यह वातावरण में गर्मी को बढ़ा कर जलवायु परिवर्तन को तेज कर देता है.

अजमेर-दिल्ली हाईवे पर हुए धमाके में गई थी 19 लोगों की जान
बता दें कि जयपुर में अजमेर-दिल्ली हाईवे पर बीते हफ्ते एक भीषण हादसे में 19 लोग जलकर मर गए थे और 20 लोग अस्पताल में ज़िंदगी की जंग लड़ रहे हैं. दरअसल यह दुर्घटना उस समय हुई थी जब एक ट्रक ने एक एलपीजी टैंकर को उल्टा मोड़ने की कोशिश में टक्कर मार दी थी.इसके बाद जोरदार धमाका हुआ था और उससे बने आग के गोले ने 34 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया था. इनमें 10 कंटेनर, सात ट्रेलर, पांच ट्रक, आठ चार पहिया वाहन, दो पिकअप ट्रक और दो स्लीपर बसें शामिल थीं.

 

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...