17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यराणा स्टील्स पर रेड के दौरान GST अधिकारियों से बदसलूकी, हिरासत में...

राणा स्टील्स पर रेड के दौरान GST अधिकारियों से बदसलूकी, हिरासत में राणा फैमिली के 3 लोग

Published on

मुजफ्फरनगर,

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में स्थित राणा स्टील पर गुरुवार को मेरठ की जीएसटी टीम ने छापेमारी की. इस दौरान राणा परिवार ने जीएसटी टीम के साथ बदसलूकी और अभद्रता करते हुए उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी. सूचना के बाद एसपी सिटी भारी पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया था.

जानकारी के मुताबिक, इस दौरान मौके से पुलिस ने बसपा के पूर्व विधायक शाहनवाज राणा और मुजफ्फरनगर से पूर्व सांसद रहे कादिर राणा के परिवार की ही दो बेटियों साजिया और आयशा को भी गिरफ्तार कर लिया है.

राणा फैमिली की है राणा स्टील्स
बता दें कि राणा स्टील मुजफ्फरनगर के चर्चित राजनीतिक राणा परिवार की है. बताया जा रहा है कि मेरठ जीएसटी की डिप्टी डायरेक्टर श्रेया गुप्ता ने अपनी टीम के साथ राणा स्टील पर छापेमारी की थी. इस दौरान राणा परिवार और उनके कर्मचारियों ने टीम के साथ गालीगलौज अभद्रता करते हुए उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी थी. घटना के दौरान की कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें शाहनवाज राणा और अन्य लोग टीम के साथ अभद्रता करते नजर आ रहे हैं.

एसपी सिटी ने क्या बताया?
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि डीजीजीआई मेरठ यूनिट की टीम द्वारा राणा स्टील पर रेड के दौरान बदसलूकी की गई, उनकी गाड़ी पर पथराव किया गया और जो इनके अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की बदतमीजी की गई. इसके अलावा भीड़ द्वारा किए गए पथराव को लेकर थाना सिविल लाइन में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है.

शाहनवाज राणा और अन्य महिला अभियुक्तों को फिलहाल हिरासत में लिया गया है, इसमें जो यहां सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, उनकी जांच की जा रही है. जो पूरा मामला हुआ है, उसमें किसने कैसे और किन वारदातों को अंजाम दिया है, उसकी पहचान की जा रही है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...