9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यबिहार के कटिहार में भीड़ ने थाने पर किया हमला, पांच पुलिसकर्मी...

बिहार के कटिहार में भीड़ ने थाने पर किया हमला, पांच पुलिसकर्मी घायल

Published on

कटिहार,

बिहार के कटिहार जिले के दंडखोरा थाने पर उत्तेजित भीड़ ने हमला कर दिया. इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आत्मरक्षा में गोली चलाई. इस मामले की जांच की जा रही है.

कटिहार के एसपी वैभव शर्मा ने कहा, “यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात को दंडखोरा थाने पर लोगों के एक समूह द्वारा शराबबंदी कानून के उल्लंघन के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति को छुड़ाने के उद्देश्य से हुई. भीड़ थाने के परिसर में घुस गई. ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर पथराव करने लगी. इसमें 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए.”

एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आत्मरक्षा में गोली चलाई. भीड़ गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को पुलिस लॉकअप से छुड़ा नहीं पाई. इस हमले के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया है. साल 2016 में बिहार में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया था.

बिहार CM नीतीश ने बदला मंत्रियों का प्रभार, देखें भोजपुरी में खबरें
बताते चलें कि पिछले महीने बिहार के गया में इसी तरह की घटना सामने आई थी. कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. घायलों में एक महिला कांस्टेबल भी शामिल थई. परैया थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया था कि पुलिस टीम एक व्यक्ति को छुड़ाने गई थी, जिसे कुछ लोगों ने बंधक बना रखा था.

चौकीदार सुरेश पासवान के बेटे बैद्यनाथ पासवान और उसके सहयोगियों ने बंधक बनाया था. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया. उन लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. इस हमले में एएसआई बाबू पासवान और महिला कांस्टेबल प्रिया कुमारी घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा.

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने बंधक बनाए गए व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया. इस तरह बिहार में पुलिसकर्मियों पर हो रहे हमलों को लेकर चिंता बढ़ गई है. हाल के दिनों में बिहार में पुलिस पर कई हमले हुए हैं, जिनमें दो एएसआई की मौत हो चुकी है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...