8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यमॉडर्न लाइफस्टाइल, अवैध संबंध का शक… शाहजहांपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष के...

मॉडर्न लाइफस्टाइल, अवैध संबंध का शक… शाहजहांपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे ने पत्नी को गोली मारी

Published on

शाहजहांपुर:

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पति ने ही अपनी पत्नी को गोली मार दी। पारीवारिक विवाद में यह मामला सामने आया है। आरोपी पति ने अवैध संबंध के शक पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। इस घटना को लेकर कई प्रकार की बातें सामने आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी की मॉडर्न लाइफस्टाइल का लेकर भी नाराज था। इस कारण उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपी नगर पंचायत अध्यक्ष का बेटा है। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। दरअसल, पूरा मामला जिले के कांट थाना क्षेत्र का है। एक दावा यह भी किया जा रहा है कि मंगलवार रात पति ने महिला को प्रेमी के साथ देख लिया था। इस कारण प्रेमी भाग खड़ा हुआ। इसके बाद पति घर से नाराज होकर चला गया। बाद में पत्नी उसे खोजते हुए अगले दिन पहुंची तो उसने गोली मार दी।

क्या है पूरा मामला?
शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कांट नगर पंचायत की अध्यक्ष मुनारा बेगम के बेटे शकील उर्फ नन्हे ने अपनी पत्नी निगार उर्फ रीना को 12 बोर की बंदूक से गोली मार दी। घटना सुबह करीब 11 बजे कांट कस्बे में घटी। गोली महिला के पेट और हाथ में लगने की जानकारी आई है। गोलीकांड के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

तीन साल पहले की थी शादी
नन्हें ने निगार के साथ तीन साल पहले शादी की थी। शाहजहांपुर की रहने वाली निगार के साथ उसने कोर्ट मैरिज किया था। निगार को मॉडर्न लाइफस्टाइल पसंद है। वह उसी प्रकार की जिंदगी जीती थी। यह नन्हें को बिल्कुल पसंद नहीं था। उसने शादी के बाद निगार पर अवैध संबंधों का शक करने लगा। इसी शक में इस खौफनाक कदम उठाने की बात सामने आई है। वहीं, घायल निगार के परिजनों ने नन्हें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है।

थाने पहुंच किया सरेंडर
शाहजहांपुर में कांट नगर पचायत की अध्‍यक्ष के बेटे पर पत्नी को बुलाकर गोली मारने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, गोली मारने के बाद शकील सीधे थाने पहुंच गया। उसने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पत्नी के चाल-चलन पर आरोप लगाया। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि पत्नी बॉयफ्रेंड के टच में थी। वह मुझे तलाक देना चाहती थी।

शकील के कबूलनामे के बाद पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल पत्नी को उठाकर तुरंत सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्‍टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

झगड़ा होने की आई बात
निगार उर्फ रीना (28) का नन्हें के साथ एक बेटी भी है। नन्हे ने उसके चरित्र पर सवाल उठाया। उसने कहा कि पत्नी का चाल-चलन ठीक नहीं था। उसकी गैर मौजूदगी में बॉयफ्रेंड घर पर रीना से मिलने आता था। मना करने पर रीना झगड़ा करने लगती थी। नन्हें ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले रीना ने उस पर तलाक का दबाव बढ़ाया थ। वह अपने साथ बेटी को भी नहीं ले जाना चाहती थी। नन्हें ने जब उसे समझाया तो वह समझने को तैयार नहीं थी। इस कारण उसने पत्नी को गोली मारने का फैसला लिया।

कांट इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह यादव का कहना है कि महिला को गोली मारने के आरोपी नन्हे को कस्टडी में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी पहली कोशिश तो है कि उसकी पत्नी की जान बच जाए। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला को पेट और हाथ में गोली लगी है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...