9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य'मोदी जी Please Help', अटारी बॉर्डर बंद होने से वैन में यात्रा...

‘मोदी जी Please Help’, अटारी बॉर्डर बंद होने से वैन में यात्रा कर रही ईरानी महिला फंसी

Published on

पहलगाम,

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक सीमा बंद होने के कारण वैन में यात्रा कर रही एक ईरानी महिला अटारी में फंस गई है. जिसके चलते महिला को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, वह वैन के रास्ते अपने देश ईरान पहुंच सकें, इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी से अपील की है.

ईरानी महिला एलहम ने बताया कि मैं फरवरी में एक पर्यटक के रूप में अपनी वैन में पाकिस्तान के रास्ते भारत आई थी. अब मैं ईरान वापस जाना चाहता हूं, लेकिन सीमा बंद है और वे मुझे जाने नहीं दे रहे हैं. जिसके चलते मैं अपने वैन के डिब्बे में सो रही हूं और यहीं पर खा भी रही हूं.

एलहम ने कहा कि मुझे भारत से प्यार है. मैंने भारत में रहकर पढ़ाई की है. पहलगाम आतंकी हमले से मैं बहुत दुखी हूं. मेरा रोड वीज़ा कुछ दिनों में खत्म हो रहा है, मुझे ईरान वापस जाना है. कृपया भारत सरकार द्वारा मेरी मदद की जाए.

भारत को दूसरा घर मानती हैं एलहम
ईरान जाने के लिए मेरे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है. मैं जब अटारी बॉर्डर पर गई तो सीमा पर मौजूद अधिकारी मुझे बता रहे हैं कि केवल पाकिस्तानी पासपोर्ट धारक ही बॉर्डर पार कर सकते हैं. लेकिन ईरान पहुंचने के लिए सड़क का रास्ता पाकिस्तान होकर ही गया है. अगर भारत सरकार की तरफ से मुझे अनुमति नहीं दी जाती है, मैं घर नहीं पहुंच पाऊंगी.

एलहम ने कहा कि मैं भारत के कई शहरों में गई हूं. भारत को मैं अपना दूसरा घर भी मानती हूं. मैं इस वैन के ज़रिए अब तक दुनिया भर की यात्रा कर चुकी हूं. भारत सरकार से अनुरोध है कि मेरी मदद की जाए, ताकि मैं अपने घर पहुंच सकूं.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...