8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यमोदी जी इस उग्रवाद को खत्म करवाओ, आज मेरा पोता गया है…...

मोदी जी इस उग्रवाद को खत्म करवाओ, आज मेरा पोता गया है… हरियाणा के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के दादा की अपील

Published on

चंडीगढ़

जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम हिल स्टेशन में आतंकवादियों द्वारा मारे गए पर्यटकों में एक भारतीय नौसेना अधिकारी भी शामिल हैं। भारतीय नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल कोच्चि में तैनात थे। विनय नरवाल हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले थे। उनकी मौत की खबर से पूरे गांव में गम का माहौल है। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने विनय नरवाल के घरवालों से फोन पर बात की है। वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के दादा को सांत्वना दी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिन्होंने भी यह अमानवीय कृत्य किया, उनमें से कोई नहीं बचेगा, सबको उनके किए की सजा जरूर मिलेगी।

सीएम से क्या बोले विनय के दादा
सीएम नायब सैनी से बात करते समय विनय के दादा भावुक हो उठे। वो हाथ जोड़े पहले तो सीएम की बात सुनते रहे। फिर उन्होंने सीएम नायब सैनी से कहा कि मेरी आप लोगों से यही है अपील ही कि इन लोगों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। मैं मोदी जी से भी यही रिक्वेस्ट करता हूं कि इस उग्रवाद को खत्म करवाओ। आज मेरा पोता गया है कल को किसी और को जाएगा।

सीएम नायब सैनी ने क्या कहा
इससे पहले सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हमारे सैलानियों पर जो कायरतापूर्ण और योजनाबद्ध तरीके से हमला किया गया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। जिन परिवारों ने अपने सदस्यों को खोया है उनके साथ सरकार इस दुख की घड़ी में खड़ी है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और पीड़ित परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। जिन लोगों ने इस कायरतापूर्ण कृत्य को अंजाम दिया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

13 अप्रैल को हुई थी शादी
विनय नरवाल नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात थे। 13 अप्रैल को विनय की शादी हुई थी। गांव में मातम का माहौल है। शादी के बाद वो अपनी पत्नी के साथ श्रीनगर घूमने के लिए आए थे। करनाल के सेक्टर सात में विनय और उनका परिवार रहता था और वह कोच्चि में पोस्टेड थे। उनके पड़ोसियों ने भी आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही। विनय उनके माता पिता के इकलौते बेटे थे।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...