10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यमुंबई: घाटकोपर इलाके में टेंपो चालक को आया मिर्गी... 4 लोगों को...

मुंबई: घाटकोपर इलाके में टेंपो चालक को आया मिर्गी… 4 लोगों को कुचला, 1 महिला की मौत

Published on

मुंबई ,

मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक टेंपो चालक ने 4 लोगों को कुचल दिया. इस घटना में एक महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करया गया. वहीं, पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि टेंपो चालक ने अपने टेंपो की गति पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण टेंपो घाटकोपर के चिराग नगर इलाके में स्थित बाजार में जा घुसा. जहां कई लोग खरीदारी कर रहे थे. यह घटना शाम को चिराग नगर इलाके में हुई, जब वहां भीड़ थी. स्थानीय लोगों की मदद से चालक को हिरासत में लिया गया है.

चालक को अचानक पड़ा मिर्गी का दौरा
पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है और 3 लोग लोग घायल हो गए हैं. घायलों को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया है. घायलों का इलाज राजावाड़ी अस्पताल में किया जा रहा है. मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि घाटकोपर टेंपो दुर्घटना की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा था, जिसके कारण यह घटना हुई. फिलहाल पुलिस ने चालक उत्तम बबन खरात को स्थानीय लोगों की मदद से हिरासत में ले लिया है और पुलिस मामले में जांच कर रही है. पुलिस उसकी डॉक्टरों से जांच भी कराएगी. इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में प्रदोष व्रत पर गूँजा ‘ॐ नमः शिवाय’, श्रद्धाभाव से हुआ भगवान शिव का रुद्राभिषेक

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार को ज्येष्ठ माह...

छोला मंदिर: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का घर पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट में तीन घायल

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस धाम कॉलोनी में बुधवार रात...

ऑन आर्मी ड्यूटी’ लिखे वाहन से गैस चोरी का खुलासा, तौल में कम निकली गैस; वाहन व सिलेंडर जब्त

भोपाल। राजधानी में घरेलू रसोई गैस चोरी और अवैध रिफिलिंग का एक सनसनीखेज मामला...

जलगंगा संवर्धन अभियान: मंत्री सारंग और महापौर ने किया श्रमदान, बावड़ी से निकाला कचरा

भोपाल। प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए चलाए जा रहे...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...