12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यमुम्ब्रा-मुंबई और नासिक में बारिश से बुरा हाल, ट्रेने रुकीं, सड़कें जाम...

मुम्ब्रा-मुंबई और नासिक में बारिश से बुरा हाल, ट्रेने रुकीं, सड़कें जाम और बिजली गुल

Published on

मुंबई,

सितंबर महीने में देश के कुछ राज्यों ने इतनी बरसात देख ली है कि सड़कें जाम पड़ी हैं, पानी ओवरफ्लो कर रहा है और ट्रेनों की रफ्तार थम सी गई है. सिलिकॉन सिटी बेंगलुरु में तो पिछले कई दिनों से ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है. अब महाराष्ट्र के मुम्ब्रा, मुंबई और नासिक से भी ऐसी तस्वीरें सामने आ गई हैं.

कुछ घंटों की बारिश हाल बेहाल
देर शाम मुम्ब्रा के कई इलाकों में जोरदार बरसात देखने को मिली. सड़कों पर पानी भर जाने से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पानी इतना ज्यादा भर गया कि वाहनों के लिए तो चुनौती बना ही, आम लोग भी सड़कों पर पैदल नहीं चल पाए. क्या बाजार, क्या स्टेशन, हर तरफ सिर्फ जलभराव रहा. नासिक में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली. वहां पिछले 2 घंटे से जारी बारिश ने शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा कर दी है. कई इलाकों में तो बिजली गुल की भी खबरें आ रही हैं. जो वीडियो सामने आए हैं उनमें गाड़ियां तक पानी में फंसी दिख रही हैं.

वैसे नासिक के अलावा ठाणे में भी बारिश ने बुरा हाल कर दिया है. ठाणे के कलवा और मुंब्रा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पानी इतना ज्यादा भर गया है कि ट्रेनों का वहां से गुजरना मुश्किल है. ये कोई पहली बार नहीं है जब महाराष्ट्र के इन इलाकों में कुछ घंटों की बारिश ने स्थिति बेकाबू सी कर दी हो. हर साल जब भी महाराष्ट्र में बारिश का दौर शुरू होता है, सड़कों पर जलभराव, ट्रैक पर पानी और लंबे जाम आम बात हो जाती है. एक बार फिर वहीं तस्वीरें लोगों को खौफजदा कर रही हैं.

बेंगलुरु में बारिश जारी
महाराष्ट्र के अलावा बेंगलुरु में भी बारिश से स्थिति विस्फोटक बनी हुई है. वहां तो हालात ऐसे बन गए हैं कि लोग ऑफिस भी ट्रैक्टर में बैठकर जा रहे हैं. आइटी कंपनियों को भी 225 करोड़ रुपये का चपत लग गई है और कई सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिन और बेंगलुरु में ऐसे ही बारिश का दौर जारी रह सकता है.

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...