9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्य'महाराष्ट्र में MVA सरकार बनने के बाद मुस्लिम आरक्षण पर होगी चर्चा',...

‘महाराष्ट्र में MVA सरकार बनने के बाद मुस्लिम आरक्षण पर होगी चर्चा’, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र में मुस्लिम आरक्षण को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जारी राजनीतिक विवाद के बीच, कांग्रेस नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि इस मुद्दे को महा विकास अघाड़ी (MVA) के सरकार बनने के बाद हल किया जाएगा. उन्होंने तेलंगाना में मुस्लिम आरक्षण को एक उदाहरण के रूप में पेश करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है कि वह गरीब और जरूरतमंदों को न्याय दिलाए.

रेड्डी का यह बयान महाराष्ट्र चुनाव में मुस्लिम आरक्षण को लेकर बढ़ते विवाद के बीच आया है, जहां भाजपा नेता मुस्लिम आरक्षण के खिलाफ खड़े हैं, जिसे 2021 में रद्द कर दिया गया था.

क्या बोले रेवंत रेड्डी…
रेवंत रेड्डी ने कहा, ‘महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद हम इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे. तेलंगाना में पहले 5 प्रतिशत आरक्षण था, लेकिन यह 50 प्रतिशत की सीमा का उल्लंघन कर गया था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इसे घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया.’ उन्होंने कहा, ‘तेलंगाना में हमने 11,000 शिक्षकों की भर्ती की, जिसमें से 720 मुस्लिमों को आरक्षण के तहत नियुक्त किया गया. जो गरीब हैं और जिन्हें जरूरत है, उनके लिए न्याय करना कांग्रेस की जिम्मेदारी है.’

अमित शाह ने लगाया ये आरोप
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में महाराष्ट्र में एक चुनावी रैली में आरोप लगाया था कि मुस्लिम स्कॉलर्स के एक समूह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की थी और राज्य में मुस्लिमों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की मांग की थी. शाह का दावा था कि कांग्रेस ने इस मांग को स्वीकार कर लिया है.

शाह ने कहा, “अगर मुसलमानों को आरक्षण दिया जाता है, तो SC, ST और OBC के आरक्षण को घटाना पड़ेगा. राहुल बाबा, न सिर्फ आप, बल्कि आपकी चार पीढ़ियाँ भी एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण में कटौती नहीं कर सकतीं और उसे मुसलमानों को दे सकतीं.”

हालांकि, महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने शाह के इस दावे को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, “हम (MVA) चुनावी मुद्दों पर लड़ाई लड़ रहे हैं और हिंदू-मुसलमान के झूठे नैरेटिव में नहीं फंसेंगे.” बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होनी है. नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...