11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यआतंक का नया चेहरा, अंदर घुसे दुश्मनों से कैसे लड़े’? निशिकांत बोले-...

आतंक का नया चेहरा, अंदर घुसे दुश्मनों से कैसे लड़े’? निशिकांत बोले- 5 लाख पाकिस्तानी लड़कियां शादी कर भारत में रह रहीं

Published on

गोड्डाः

पहलगाम में हुए हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग हो रही है। इस बीच, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक गंभीर मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा है कि लगभग 5 लाख पाकिस्तानी लड़कियां भारत में शादी करके रह रही हैं, लेकिन उन्हें अभी तक भारतीय नागरिकता नहीं मिली है। निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा- ‘पाकिस्तानी आतंकवाद का एक नया चेहरा अब सामने आया, लगभग 5 लाख से अधिक पाकिस्तानी लड़की भारत में शादी कर हिन्दुस्तान में रह रही हैं, आजतक उनको भारत की नागरिकता नहीं मिली है। अंदर घुसे इन दुश्मनों से लड़ना कैसे?’

वीजा की गहन जांच होनी चाहिए
बीजेपी सांसद ने भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि वीजा रद्द करने की प्रक्रिया शुरू होने पर दो तरह के वीजा सामने आए, जिनकी गहन जांच होनी चाहिए। निशिकांत दुबे ने सवाल उठाया कि पाकिस्तानी लड़कियों की शादी भारत में हुई है, लेकिन वे यहां की नागरिक नहीं बन पाई हैं और सालों से रह रही हैं। इसी तरह, पाकिस्तानी पुरुषों ने भी भारत में शादियां की हैं। इन शादियों के पीछे क्या मकसद है, इसकी जांच होनी चाहिए।

सानिया मिर्जा की शादी शोएब मलिक से क्यों टूटी?
निशिकांत दुबे ने एक अन्य ट्वीट में लिखा- ‘आतंकवादी दाउद इब्राहिम की बेटी क्या जावेद मियादाद के बेटे से ब्याही नहीं है? कश्मीर आतंकी यासिन मलिक की शादी पाकिस्तानी मूल से नहीं हुई? सानिया मिर्जा की शादी शोएब मलिक से क्यों टूटी?

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...