9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य'नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, अगर किसी ने छेड़ा…', पहलगाम हमले...

‘नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, अगर किसी ने छेड़ा…’, पहलगाम हमले को लेकर भड़के योगी

Published on

लखीमपुरी खीरी,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखीमपुर में भाषण देते हुए पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कई बातें कही और हमले की निंदा की. इस दौरान उन्होंने कहा, “पहलगाम में भारत के जिन पर्यटकों की मौत हुई है, उनकी दिवंगत आत्माओं की प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. सभ्य समाज में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं हो सकती है, अराजकता के लिए कोई जगह नहीं हो सकती.

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “भारत सरकार की सुरक्षा सेवा और सुशासन का जो मॉडल है वह विकास पर आधारित है, गरीब कल्याण पर आधारित है और सब की सुरक्षा पर आधारित है लेकिन अगर कोई सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस करेगा तो उसके लिए जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत उसकी भाषा में उसका जवाब देने के लिए आज यह नया भारत तैयार है.”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया भारत किसी को छेड़ता नहीं लेकिन अगर किसी ने छेड़ा है, तब उसको छोड़ेगा भी नहीं.इससे पहले योगी आदित्यनाथ पहलगाम हमले में मारे गए कानपुर के लाल शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंन कहा था, “पहलगाम में घटी आतंकी घटना क्रूर, वीभत्स और कायराना है. यह घटना बताती है कि आतंकवाद अपनी अंतिम सांस ले रहा है.”

‘सज़ा ज़रूर मिलेगी…’
योगी आदित्यनाथ ने परिवार समेत पूरे प्रदेश और देश के लोगों को भरोसा जताया कि यह सरकार आतंकी और उग्रवादी घटनाओं को जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कार्य कर रही है और जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है पूरी ताकत से आतंक के इन विषैले फनों को कुचला जाएगा.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग इस साजिश का हिस्सा बने हैं, उन्हें परिणाम भुगतना होगा और आप सभी इसके साक्षी बनेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि हिंदू मां बहनों के साथ उनके सामने ही उनके सिंदूर के साथ जो बर्बरता की गई है, इसी तरह से आतंकवादियों और उनके आकाओं को उसकी सजा जरूर मिलेगी. इसमें कोई संदेह किसी को नहीं होना चाहिए.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...