10.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यनीतीश कुमार चले दिल्ली, ऑफर पॉलिटिक्स के बीच आगे का प्लान सेट...

नीतीश कुमार चले दिल्ली, ऑफर पॉलिटिक्स के बीच आगे का प्लान सेट करेंगे बिहार सीएम?

Published on

पटना

सियासी सरगर्मी के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार (29 दिसंबर ) को दिल्ली जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वे कुछ राजनीतिक नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार और बीजेपी नेताओं के नाम शामिल हैं। नीतीश कुमार का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब बिहार की राजनीति में हलचल तेज है। बीजेपी और जेडीयू के बीच तल्खी की खबरें आ रही हैं। इस बीच आरजेडी ने भी नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का न्यौता दिया है।

एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को दिल्ली में अपना रूटीन चेकअप करवाएंगे। सीएम सचिवालय के अनुसार, यह एक दिन का दौरा होगा। वे शाम तक पटना लौट आएंगे। हालांकि, इस दौरान कुछ राजनीतिक भेंट संभव है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नीतीश कुमार पहले भी स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली जा चुके हैं, खासकर आंखों की जांच के लिए। यही कारण है कि यह दौरा स्वास्थ्य जांच के लिए बताया जा रहा है।

मनमोहन सिंह के परिवार से मिल सकते हैं नीतीश
दिल्ली में नीतीश कुमार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार से मिल सकते हैं। इसके अलावा बीजेपी नेताओं से भी मुलाकात की संभावना है। हालांकि, इन मुलाकातों को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। राजनीतिक हलकों में नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर अभी से ही मायने निकाले जा रहे हैं।

बिहार की सियासत गरम
दरअसल, इस वक्त बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। बीजेपी और जेडीयू के बीच तनातनी की खबरें हैं। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के एक बयान पर जेडीयू ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। विजय कुमार सिन्हा ने बीजेपी के मुख्यमंत्री की इच्छा जताई थी। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान से यू-टर्न ले लिया। इधर, आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार से महागठबंधन में शामिल होने की अपील की है। ऐसे में नीतीश कुमार की दिल्ली यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है।

नीतीश की प्रगति यात्रा स्थगित
नीतीश कुमार बिहार में प्रगति यात्रा कर रहे थे। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद उन्होंने इसे स्थगित कर दिया है। सात दिन के राजकीय शोक के बाद यात्रा फिर से शुरू होगी। इस बीच नीतीश कुमार का अचानक दिल्ली दौरा कई सवाल खड़े कर रहा है। खासकर ऐसे समय में जब बीजेपी और जेडीयू के रिश्तों में खटास की खबरें आ रही हैं।

ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली में नीतीश कुमार किन नेताओं से मुलाकात करते हैं और क्या कुछ बातचीत होती है। इससे बिहार की राजनीति की आगे की दिशा का अंदाजा लग सकता है। फिलहाल, सभी की निगाहें नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर टिकी है। देखना होगा कि इस दौरे के बाद बिहार की राजनीति किस करवट बैठती है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...