10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यनीतीश का 'प्लान NMCH', हरियाणा में ममता-अखिलेश समेत पूरे विपक्ष के साथ...

नीतीश का ‘प्लान NMCH’, हरियाणा में ममता-अखिलेश समेत पूरे विपक्ष के साथ दिखेंगे

Published on

पटना

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला से मिलकर अपने प्लान NMCH पर काम शुरू कर दिया। बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ एक संयुक्त स्टैंड के रूप में इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए दिन चुना गया है 25 सितंबर का, इसी दिन हरियाणा के फतियााबाद में पूर्व पीएम चौधरी देवीलाल की जयंती के दिन एक रैली में मंच पर टॉप विपक्षी नेता जुटेंगे। हिसार के पास इंडियन नेशनल लोक दल की प्रस्तावित रैली में तीन बड़े नेताओं को एक मंच पर लाने की तैयारी है। इस दौरान पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी , बिहार के सीएम नीतीश कुमार, नेशनल कॉफ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला , शिरोमणी अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव के शामिल होने की उम्मीद है। इस तरह से

देवीलाल की जयंती पर नीतीश-ममता-अखिलेश एक मंच पर
देवीलाल की जयंती पर देश भर के सभी विपक्षी नेताओं को आमंत्रित करने का निर्णय नीतीश और इनेलो प्रमुख और हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के बीच मंगलवार को गुरुग्राम में उनके आवास पर एक घंटे की बैठक के दौरान लिया गया। इसकी जानकारी जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने टाइम्स न्यूज नेटवर्क को दी। त्यागी ने कहा कि ममता, फारूक अब्दुल्ला, बादल, मुलायम, नीतीश, अखिलेश और तेजस्वी जैसे नेताओं ने पुष्टि की है कि वे 25 सितंबर की रैली में शामिल होंगे, जबकि देश भर के अन्य प्रमुख विपक्षी नेताओं को निमंत्रण भेजा जा रहा है।

देश भर के विपक्षी नेताओं को हरियाणा में जुटाने की योजना
एक सवाल के जवाब में त्यागी ने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला ने NCP प्रमुख शरद पवार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के साथ-साथ मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक सहित कई नेताओं को अलग-अलग निमंत्रण भेजे हैं। त्यागी ने जवाब दिया कि ‘देवी लाल जी की जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हरियाणा आने के लिए कौन राजी नहीं होगा।’ उधर चौटाला के मुताबिक ’25 सितंबर की रैली न केवल विपक्षी एकता को प्रदर्शित करेगी, बल्कि केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ भी दिखाई देगी।’

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...