8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यन पछतावा न चेहरे पर शिकन, उम्रकैद के बाद भी हाथ हिलाकर...

न पछतावा न चेहरे पर शिकन, उम्रकैद के बाद भी हाथ हिलाकर मुस्कुराता रहा अंकिता भंडारी का हत्यारा

Published on

देहरादून:

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर में स्थित वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की 18 सितंबर 2022 को हत्या कर दी गई थी। अंकिता की हत्या रिजॉर्ट चलाने वाले पुलकित आर्य ने अपने दो कर्मचारियों सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के साथ मिलकर की थी। पुलकित आर्य के पिता उस समय भाजपा नेता थे और राजनीति कनेक्शन होने के चलते जमकर बवाल हुआ था।

शुक्रवार को कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी ने 2 साल 8 महीने 12 दिन तक चली सुनवाई के बाद फैसला सुनाया। तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 72-72 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। सजा सुनाए जाने के समय और कोर्ट रूम से बाहर निकले के बाद तीनों के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। उनके चेहरे पर अपने किए पर कोई पछतावा नहीं दिख रहा था। यही नहीं आरोपी सौरभ भास्कर हंसता हुआ दिखाई दिया। कैमरों को देखकर सौरभ मुस्कुराता हुआ हाथ उठाकर किसी अभिनेता की तरह पोज दे रहा था। अब उसका यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि 18 सितंबर 2022 को यमकेश्वर ब्लॉक के वनंतरा रिजॉर्ट में अंकिता भंडारी की हत्या की गई थी। रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने अंकिता भंडारी पर वीआईपी गेस्ट को एक्स्ट्रा सर्विस देने का दबाव बनाया था। इनकार करने पर अपने दो कर्मचारियों सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के साथ मिलकर पुलकित ने अंकिता भंडारी की हत्या कर दी थी। उसके बाद शव को ऋषिकेश की चीला नहर में फेंक दिया था। एक सप्ताह बाद 24 सितंबर 2022 को अंकिता भंडारी का शव नहर से बरामद हुआ था।

अंकिता भंडारी की हत्या के बाद पूरे उत्तराखंड में आक्रोश तेज हो गया था। उत्तराखंड सरकार के सामने उस समय और चुनौती थी, क्योंकि पुलकित आर्य भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा है। मामला ज्यादा बढ़ने के बाद भाजपा ने विनोद आर्य को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके अलावा प्रशासन ने वनंतरा रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया था। कोटद्वार, पौड़ी, ऋषिकेश और देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में लोग सड़कों पर उतर आए थे और अंकिता भंडारी के लिए इंसाफ के मांग करने लगे थे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...