11.6 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यअजनाला अटैक में आरोपी सांसद अमृतपाल सिंह के ऊपर से हटा NSA,...

अजनाला अटैक में आरोपी सांसद अमृतपाल सिंह के ऊपर से हटा NSA, अब पंजाब होगी वापसी

Published on

चंडीगढ़:

आतंकवाद के आरोपों में असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद अमृतपाल सिंह और उसके 7 सहयोगियों पंजाब वापसी होगी। भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार ने अमृतपाल सिंह के ऊपर से एनएसए हटाने का फैसला किया है। अजनाला अटैक में अब अमृतपाल सिंह के ऊपर राज्य में केस चलेगा और उसे राज्य की जेल में ही रखा जाएगा। अमृतपाल सिंह द वारिस पंजाब दे संगठन का नेता है। 2024 लोकसभा चुनावों में अमृतपाल सिंह ने जीत दर्ज करके चौंका दिया था। अमृतपाल से एनएसए हटाने की जानकारी पंजाब पुलिस से सामने आई है।

कार्रवाई तेज करने की कवायद
पंजाब सरकार के इस फैसले को अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई तेज करने से जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले दिनों भगवंत मान सरकार ने संकेत दिए थे कि अब राज्य में तमाम आपराधिक मामलों की सुनवाई तेजी से होगी। इसी के बाद अब राज्य पुलिस अमृतपाल सिंह के खिलाफ फरवरी, 2023 के मामले में कार्रवाई तेज करने की कोशिश कर रही है। एनएसए हटने के बाद अब जल्द ही अमृतपाल सिंह को पंजाब लाया जा सकेगा। अमृतपाल के परिवार ने भी यही मांग की कि उसे पंजाब वापस ला जाए और उसके खिलाफ केस यहीं पर चले।

क्या है ये पूरा मामला?
23 फरवरी 2023 को लगभग 200-250 लोगों की भीड़ ने पंजाब के अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला किया। भीड़ घातक हथियारों से लैस थी। इसकी अगुवाई अमृतपाल सिंह ने की थी। भीड़ का उद्देश्य पुलिस हिरासत में लिए गए एक सहयोगी को छुड़ाना था। इस संघर्ष में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। कानूनी कार्रवाई के बाद अमृतपाल के कई सहयोगियों को NSA के तहत हिरासत में लिया गया था। इसके बाद असम के डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में भेजा गया, लेकिन जेल में रहते हुए अमृतपाल ने पंजाब की चर्चित लोकसभा सीट खडूर साहिब से जीत हासिल कर ली थी।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...