19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यओडिशा: बालासोर में 2 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर जब्त, एक तस्कर...

ओडिशा: बालासोर में 2 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Published on

बालासोर,

ओडिशा के बालासोर में आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर जब्त की है. अदारबाजार इलाके के एक घर में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बालासोर आबकारी अधीक्षक सुशांत पाधी ने बताया कि यह प्रतिबंधित पदार्थ ओडिशा के बाहर से तस्करी कर लाया गया था. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है. एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी अब तस्करी के इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, आबकारी अधिकारियों की एक टीम ने अदारबाजार इलाके में एक घर पर छापा मारा और प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किया. इस तरह की अवैध गतिविधि में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद है.

अंगुल में 1 करोड़ रुपये से अधिक की ब्राउन शुगर जब्त
बता दें कि इससे पहले अप्रैल 2024 में ओडिशा के अंगुल जिले में पुलिस ने एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की ब्राउन शुगर जब्त की थी. साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने जानकारी देते बताया था कि आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के 43 वर्षीय रकीबुल शेख और अंगुल जिले के 26 वर्षीय विजय बीरबर्मा के रूप में हुई है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...