8.5 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यबाबा रे बाबा! 23 साल की महिला के '26 और 19' के...

बाबा रे बाबा! 23 साल की महिला के ’26 और 19′ के पति, एक ही गांव में दो-दो हसबैंड को करती ‘डील’; ऐसे खुला राज

Published on

सीतामढ़ी:

बिहार के सीतामढ़ी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला के दो-दो पति हैं। चौंकाने वाली इस बात को खुद महिला ने स्वीकार की है। खास बात यह कि दोनों पति एक ही गांव के रहने वाले हैं। कल तक दो पति वाली बात कोई नहीं जानता था। जब दूसरे पति द्वारा मारपीट किए जाने के बाद महिला पुलिस के पास पहुंची, तब उसने ही खुलासा किया कि उसके दो-दो पति हैं। महिला की ओर दूसरे पति समेत दो के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पूर्वी चंपारण जिले की है महिला
दो पतियों की पत्नी चांदनी कुमारी पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के डाकबंगला चौक की है। वह कैसे और किस परिस्थिति में दो व्यक्तियों की पत्नी बन गई, का जिक्र प्राथमिकी में नहीं की है, लेकिन दो पति वाली बात का उल्लेख खुलकर की है। फिलहाल मामला पुलिस के पास है। महिला ने दूसरे पति और उसके साथी के खिलाफ मारपीट समेत अन्य आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दोनों पति की उम्र 26 और 19
चांदनी कुमारी ( 23 ) ने महिंदवारा पुलिस को जानकारी दी है कि उसके प्रथम पति मिथुन कुमार (26 वर्ष), पिता- उपेन्द्र साह और दूसरा पति राजा कुमार (19 वर्ष) पिता- प्रेम साह है। खास बात कि दोनों पति एक ही गांव सिरखिरिया के ही हैं। पुलिस को जानकारी दी है कि 27 मई को वह बच्चों के साथ पहले पति के घर पर थी। इसी दौरान दूसरा पति राजा कुमार अपने दोस्त के साथ पहुंचा और गाली-गलौज करना शुरू दिया।

महिला को अर्धनग्न करने की कोशिश
दो पति वाली चांदनी कुमारी की माने तो दूसरे पति के गाली का विरोध करने पर राजा कुमार और उसके दोस्त ने उसके साथ मारपीट की। उसके साथ लप्पड़ थप्पड़ किया गया। मारपीट के कारण पीड़िता चांदनी कुमारी जख्मी हो गई। उसका आरोप है कि दोनों ने उसके कपड़े गाड़ दिए ओर अर्द्धनग्न करने की भी कोशिश की। उसके हो-हल्ला करने पर भीड़ जुट गई और दोनों फरार हो गए। महिला ने अपना इलाज पीएचसी में कराई।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...