11.6 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराज्ययूपी की तर्ज पर झारखंड में भी हत्या के आरोपी के घर...

यूपी की तर्ज पर झारखंड में भी हत्या के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, 15 गिरफ्तार

Published on

रांची

उत्तर प्रदेश की तर्ज पर झारखंड में भी अब अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस बुलडोजर चला रही है। इसका ताजा उदाहरण राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में देखने को मिला। हत्या के आरोपी की ओर से नामकुम स्टेशन के निकट रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर होटल का संचालन किया जा रहा था। आरोपी उसी होटल के पीछे में रहता भी था। रांची पुलिस की ओर से उस पर बुलडोजर चला कर उसे ध्वस्त किया गया है।

मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हो गई थी मौत
रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में होली के दिन 15 मार्च को जोरार बस्ती में हुई पत्थरबाजी और मारपीट के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मारपीट में घायल हुए सोनू मुंडा की इलाज के दौरान मौत हो गई। मुख्य आरोपी शत्रुधन राय के अवैध भोजनालय को भी पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है।

बीएनएस और आर्म्स एक्ट से संबंधित धाराएं लगाई गई
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार बस्ती में हिंसक घटना हुई। पत्थरबाजी और मारपीट में कई लोग घायल हुए। इस घटना में सोनू मुंडा नाम के व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने इस मामले में 110/25 नंबर की एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में कई धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें 191(2)/191(3)/190/126(2)/ 115(2)/118(1)/109/352/351(2) -(3) बीएनएस 2023 और 27 आर्म्स एक्ट शामिल हैं।

मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन
पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है। इस टीम का नेतृत्व पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक रांची कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रांची और वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रथम रांची भी इस टीम में शामिल हैं। पुलिस ने अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 10 पुरुष और 5 महिलाएं हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रेलवे की जमीन पर से मुख्य आरोपी के अतिक्रमण को हटाया गया
इस घटना का मुख्य आरोपी शत्रुधन राय है। पुलिस ने बताया कि शत्रुधन राय ने रेलवे की जमीन पर कब्जा करके ‘राजू भोजनालय’ नाम का एक रेस्टोरेंट बनाया था। यह रेस्टोरेंट अवैध तरीके से चलाया जा रहा था। रेलवे विभाग और अंचलाधिकारी नामकुम की शिकायत पर पुलिस ने इस रेस्टोरेंट को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी है। ताकि आगे कोई अप्रिय घटना न हो। पुलिस का कहना है कि वो इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। सभी दोषियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस पूरी कोशिश कर रही है।

5 महिलाएं समेत 15 को भेजा गया जेल
गिरफ्तार आरोपियों में अनिल यादव, कृष कुमार, रितेश कुमार, विशाल कुमार यादव, रोहित कुमार, रोहन कुमार, सुनील राय, दीपक कुमार, रंजीत यादव और सुमीत कुमार शामिल है। इसके अलावा पांच महिलाओं मीना देवी, राधा कुमारी, पूनम देवी, खुशी कुमारी और ममता देवी. इन सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी को इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो वो पुलिस से संपर्क करे।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...