8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यपहलगाम हमला एकता-अखंडता पर प्रहार करने का दुस्साहस…RSS की मांग दोषियों को...

पहलगाम हमला एकता-अखंडता पर प्रहार करने का दुस्साहस…RSS की मांग दोषियों को सबक सिखाए सरकार

Published on

नागपुर

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्ट पर बड़े आतंकी हमले की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने निंदा की है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ नृशंस आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय एवं संतापजनक है। पहलगाम आतंकी हमले में 29 पर्यटकों को आतंकवादियों ने निशाना बनाया। आतंकवादियों ने रणनीति के तहत सिर्फ पुरुषों पर गोली चलाई और महिलाओं को छोड़ दिया। आतंकियों ने पहलगाम के बैसरन वैली में धर्म पूछकर गोली मारी। हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह खुद श्रीनगर पहुंचे हैं।

सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग
पहलगाम में टूरिस्ट पर हमले की घटना को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा है कि इम घटना में मृत हुए सभी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। यह हमला देश की एकता और अखंडता पर प्रहार करने का दुःसाहस है। सभी राजनीतिक दल व संस्थाओं को सारे मतभेदों से ऊपर उठकर इसकी भर्त्सना करनी चाहिए। सरकार सभी पीड़ितों व उनके परिवारों की सहायता की आवश्यक व्यवस्था करे। तथा सरकार इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करने हेतु शीघ्र ही उचित कदम उठाए।

ट्रैकिंग के बीच किया टारगेट
पहलगाम हमला जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद सबसे बड़ा टेररिस्ट अटैक है। चश्मदीदों ने बताया है कि आतंकियों ने नाम पूछकर टूर‍िस्‍टों पर फायरिंग की। आतंक‍ियों ने पर्यटकों को कलमा पढ़ने तक को कहा। आतंकी पुलिस की वर्दी में आए थे। स्‍थानीय लोगों के अनुसार दोपहर वक्त जब पहलगाम की घाटी में ठंडी हवा के साथ सैलानियों की चहल-पहल थी। उसी वक्त पर आतंकियों ने हमला बोला। उस वक्त पर बैसरन के जंगलों में पर्यटक ट्रैकिंग का आनंद ले रहे थे। गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बयान में कहा है कि किसी को नहीं छोड़ा जाएगा।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...