15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यपहलगाम: संदिग्ध खच्चर वाला हिरासत में, चश्मदीद महिला ने कहा था- उसने...

पहलगाम: संदिग्ध खच्चर वाला हिरासत में, चश्मदीद महिला ने कहा था- उसने बंदूकों की बात की, धर्म पूछा

Published on

जम्मू,

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले की पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फोटो के मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए संदिग्ध खच्चर वाले की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया है. ये मामला तब सामने आया जब एक महिला पर्यटक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने एक संदिग्ध की फोटो दिखाते हुए उस पर धर्म संबंधी सवाल पूछने का आरोप लगाया था.

गांदरबल पुलिस ने मामले की तेजी से जांच की और संदिग्ध को हिरासत में लिया. संदिग्ध की पहचान अयाज अहमद जंगल निवासी गोहिपोरा रैजन, गांदरबल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि संदिग्ध सोनमर्ग के थाजवास ग्लेशियर पर खच्चर चालक का काम करता है. पुलिस ने संदिग्ध से गहन पूछताछ की है और इस मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

बता दें कि महिला पर्यटक ने दावा किया कि हमले से ठीक पहले 20 अप्रैल को वह बैसरन वैली घूमने गई थीं, तब स्केच में दिख रहे संदिग्ध ने उन्हें खच्चर राइड कराई थी. संदिग्ध ने उस दौरान उनसे कई अजीब सवाल किए, जिनमें धर्म, धार्मिक स्थलों की यात्रा और दोस्तों की धार्मिक पहचान से जुड़े प्रश्न शामिल थे. महिला पर्यटक ने अपने फोन में मौजूद एक फोटो और व्हाट्सएप ग्रुप के स्क्रीनशॉट भी दिखाए, जिनमें उनके दोस्त भी संदिग्ध की पहचान की. फोटो में एक व्यक्ति मेरून रंग की जैकेट और पजामा पहने हुए नजर आ रहा है.

महिला पर्यटक ने दावा किया था कि खच्चर वाले के फोन पर एक कॉल आई, जिसमें उसने प्लान A और प्लान B जैसी कोडेड बातें सुनीं. कॉल में कहा गया ‘प्लान A ब्रेक फेल, प्लान B– 35 बंदूकें मैं भेजा हूं, घास में छुपी हैं.’ इसके बाद जब संदिग्ध को लगा कि महिला सैलानी उसकी बातों को गौर से सुन रही हैं, तो उसने स्थानीय भाषा में बात करना शुरू कर दिया था.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...