8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यपहलगाम आतंकी हमला: जम्मू-कश्मीर में फंसे यात्रियों के लिए रेलवे ने चलाई...

पहलगाम आतंकी हमला: जम्मू-कश्मीर में फंसे यात्रियों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

Published on

नई दिल्ली

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब वहां मौजूद पर्यटक अपनी छुट्टियां कैंसिल कर रहे हैं। ऐसे में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या अचानक से बढ़ गई है। एयरलाइंस ने भी श्रीनगर एयरपोर्ट से एक्स्ट्रा फ्लाइट शुरू की हैं तो वहीं रेलवे भी वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए आगे आया है। उत्तर रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की है।

चूंकि एयरलाइंस ने श्रीनगर से किराया करीब तीन गुना तक महंगा कर दिया है। ऐसे में महंगे किराये की मार से बचने के लिए यात्रियों को ट्रेन से आने में काफी सहूलियत होगी। उत्तर रेलवे ने बताया कि यह ट्रेन आज यानी बुधवार रात 9:20 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।

क्या है ट्रेन का शेड्यूल?
इस ट्रेन का नंबर 04612 है। यह एक तरफा विशेष आरक्षित ट्रेन है। यानी इस ट्रेन को सिर्फ श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के बीच एक ही दिन के लिए चलाया जाएगा। इस ट्रेन को चलाने का मकसद जम्मू-कश्मीर में फंसे पर्यटकों को वहां से सुरक्षित निकालना है। इस ट्रेन में 7 जनरल, 8 स्पीलर और 3 एसी कोच हैं।

इन स्टेशन से गुजरेगी
यह ट्रेन आज यानी बुधवार रात 9:20 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन से चलेगी और अगले दिन यानी गुरुवार को सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस सफर के दौरान यह ट्रेन बीच में 8 स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें जम्मू तवी, पठानकोट छावनी, ढंडारी कलां, अंबाला छावनी, कुरुक्षेत्र जंक्शन, पानीपत आदि शामिल हैं।

रेलवे ने शुरू की हेल्प डेस्क
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हेल्प डेस्क शुरू की है। यह हेल्प डेस्क जम्मू तवी और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। आतंकी हमले के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए यह हेल्प डेस्क बनाई गई है। ट्रेन या रेलवे से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए इस हेल्प डेस्क पर मौजूद लोगों से संपर्क किया जा सकता है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...