11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यआंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा… बच्चों को बचाने गए पिता समेत चार...

आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा… बच्चों को बचाने गए पिता समेत चार की तालाब में डूबकर मौत

Published on

अन्नमय्या,

आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले के मुलकलचेरुवु गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की तालाब में डूबकर मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतकों में मल्लेश, उसका बेटा, बेटी और पड़ोस की एक अन्य बच्ची शामिल हैं. यह हादसा दोपहर करीब 4:30 बजे थोकाबावी तालाब में हुआ.

जानकारी के मुताबिक, मल्लेश की पत्नी ईश्वरम्मा कपड़े धोने के लिए तालाब गई थी और उसके साथ तीन नाबालिग बच्चे भी थे. बच्चे तालाब के किनारे खेल रहे थे लेकिन धीरे-धीरे गहराई में चले गए और डूबने लगे. मल्लेश मौके पर पहुंचा और बच्चों को बचाने के लिए पानी में कूदा, लेकिन वह भी डूब गया. यह पूरी घटना ईश्वरम्मा की आंखों के सामने घटी.

पुलिस का कहना है कि तालाब में किसानों द्वारा मिट्टी निकालने के लिए लगभग 15 फीट गहरा गड्ढा खुदा हुआ था, जिसकी जानकारी न होने के कारण बच्चे फिसल कर उसमें चले गए. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...