15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यपाक ने बंद किया एयरस्पेस, 40 मिनट बढ़ा लखनऊ से खाड़ी देशों...

पाक ने बंद किया एयरस्पेस, 40 मिनट बढ़ा लखनऊ से खाड़ी देशों का सफर, हर रोज जूझेंगे डेढ़ हजार पैसेंजर

Published on

लखनऊ

पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को भारतीय कैरियर के लिए बंद कर दिया है। ऐसे में खाड़ी देशों के विमानों की टाइमिंग करीब 40 मिनट तक बढ़ गई है। खाड़ी देशों की बात करें तो अमौसी एयरपोर्ट से सबसे ज्यादा विमान सऊदी अरब जाते हैं। ऐसे में सऊदी जाने वाले इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस सहित अन्य एयरलाइंस के विमानों को पहुंचने में अब ज्यादा दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे समय भी ज्यादा लगेगा। हालांकि पाकिस्तान ने भारत आने वाली विदेशी एयरलाइंस पर प्रतिबंध नहीं लगाया है।

सऊदी अरब और आसपास आने-जाने वाले विमान पाकिस्तान के कराची आदि शहरों के ऊपर से संचालित होते हैं। यह रास्ता छोटा होने से समय कम लगता है। इस बीच पाकिस्तान के प्रतिबंध के बाद लखनऊ आने-जाने वाले विमानों पर असर पड़ने से रोज करीब 1400 से 1500 यात्रियों को दिक्कत होगी।

विकल्‍प पर चल रहा विचार
एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार समय और दूरी बचाने के लिए विकल्प पर विचार चल रहा है। हालांकि सलाम एयर, फ्लाइनास, फ्लाईदुबई, एत्तेहाद या साऊदिया सहित अन्य विदेशी एयरलाइन्स पर प्रतिबंध नहीं लगा है।

पहलगाम आतंकी हमले से बढ़ा तनाव
गौरतलब है कि 22 अप्रैल, 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्‍तान समर्थित आतंकियों ने गोलियां बरसाकर 27 निहत्‍थे लोगों की जान ले ली। इनमें से दो विदेशी हैं। ज्‍यादातर लोग सैलानी थे और अपने परिवार के साथ कश्‍मीर घूमने आए थे। भारत ने पाकिस्‍तान के लिए सिंधु नदी का जल बंद कर दिया है। और भी कई प्रतिबंध लगाए हैं। इसके जवाब में पाकिस्‍तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्‍पेस बंद कर दिया है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...