15.6 C
London
Monday, June 8, 2026
Homeराज्यजैसलमेर में पाक की नापाक करतूत! राजस्थान के इन जिलों में रात...

जैसलमेर में पाक की नापाक करतूत! राजस्थान के इन जिलों में रात भर छाया रहेगा अंधेरा

Published on

जयपुर

भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करने और बाद में पाकिस्तान द्वारा जवाबी हमले किए जाने से तनाव का माहौल बन गया है। बुधवार रात को पाकिस्तान की ओर से सीमावर्ती चार राज्यों के एक दर्जन से ज्यादा सैन्य क्षेत्रों में हमले की कोशिशें की लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान हमले को नाकाम कर दिया। राजस्थान के तीन जिलों बीकानेर, जोधपुर और फलोदी में भी हमले के प्रयास किए गए। खुफिया जानकारी यह भी मिली है कि राजस्थान के सीमा पार यानी पाकिस्तान की ओर से पाक सेना का मूवमेंट काफी बढ़ गया है। बड़ी संख्या में टैंक का मूवमेंट होना बताया जा रहा है। ऐसे में राजस्थान के सीमावर्ती जिलों (बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर) में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आर्मी और बीएसएफ के जवान हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं और हर हमले को नाकाम करने के लिए मुस्तैद हैं।

जैसलमेर में भी पाक की नापाक करतूत
बुधवार रात को पाकिस्तान ओर से राजस्थान के तीन जिलों में एयर ड्रोन हमले की कोशिश की गई थी जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया। गुरुवार रात को एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत सामने आई है। गुरुवार देर रात को जैसलमेर के शहरी क्षेत्र की ओर हमले की कोशिशें की जा रही है। आसमान में चमकीली वस्तुएं उड़कर भारत की सीमा में आती हुई दिखाई दी। सेना के जवान मुस्तैद हो गए हैं। सेना के अधिकारियों का कहना है कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि पाकिस्तान के हर हमले को जवाब देने के लिए भारतीय सेना तैयार है। पाकिस्तान की ओर से आने वाली हर मिसाइल को हवा में खत्म करने का दावा भारतीय सेना के अधिकारी कर रहे हैं। लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

सीमावर्ती जिलों में पूरी रात ब्लैकआउट
पाक सीमा से लगते हुए राजस्थान के जिलों में पूरी रात ब्लैकआउट घोषित कर दिया गया है। रात नौ बजे से लेकर सुबह चार बजे तक ब्लैकआउट घोषित किया गया है। इस दौरान सभी तरह की बिजली बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। रोड लाइट, घरों की लाइट, रात के समय वाहनों की आवाजाही और किसी भी तरह की आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से लोगों को साफ हिदायत की गई है कि वे ब्लैकआउट का सख्ती से पालन करें। बुधवार रात को ट्रायल के तौर पर ब्लैक आउट किया गया था लेकिन अब गुरुवार रात नौ बजे से सुबह चार बजे तक बिजली बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह ब्लैकआउट अगले आदेश तक रोज रात को लागू रहेगा

बीकानेर के में ड्रोन आया नजर
रात नौ बजे ब्लैक आउट होने से कुछ मिनट पहले बीकानेर के नाल क्षेत्र में एक बार फिर एयर ड्रोन उड़ते हुए नजर आए। भारतीय सेना की ओर से उस ड्रोन को एक झटके से हवा में ही उड़ा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसमान से उड़ती हुई कई रोशनी वाली वस्तुएं आती हुई दिखाई दे रही है। उधर जम्मू कश्मीर और पठानकोट में भी ड्रोन हमले की कोशिश हुई जिसे भारतीय सेना ने उड़ा दिया।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट, दिल्ली से मिली हरी झंडी

कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी...

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

More like this

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

पंजाब में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर, तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुई समीक्षा बैठकें

पंजाब। पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘युद्ध...