9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यगुजरात के बनासकांठा में गैस रिसाव से अफरातफरी, सांस लेने में तकलीफ...

गुजरात के बनासकांठा में गैस रिसाव से अफरातफरी, सांस लेने में तकलीफ के बाद 89 लोग अस्पताल पहुंचे

Published on

बनासकांठा ,

गुजरात के बनासकांठा में पालनपुर के मालन दरवाजा के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक कबाड़ी की दुकान में सिलेंडर फटने से पूरे इलाके में गैस फैल गई. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक गैस रिसाव से कई लोगों को सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा.

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे के बाद करीब 89 लोगों को पालनपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां एक मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है. फिलहाल 30 मरीजों का इलाज चल रहा है.

बनासकांठा के एसपी अक्षयराज मकवाना ने बताया कि आज शाम करीब 6 बजे पालनपुर शहरी क्षेत्र के मालन दरवाजा के पास इलाके में गैस रिसाव की घटना सामने आई. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची. लगभग 89 लोगों को पालनपुर सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. उनमें से कोई भी अभी खतरे में नहीं है. गैस रिसाव के पीछे के कारण की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर ऐसा लगता है कि गैस किसी कबाड़ी की दुकान से लीक हुई है.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...