17.5 C
London
Monday, June 8, 2026
Homeराज्यउल्टा चोर कोतवाल को डांटे - पापा ने बोला है पथराव करो...

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे – पापा ने बोला है पथराव करो सब देख लेंगे… करणी सेना के युवकों ने लगाए ये आरोप

Published on

आगरा

सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर हमला करने पहुंचे करणी सेना के घायल दो युवक शुक्रवार रात शिकायत दर्ज कराने के लिए थाना हरीपर्वत पहुंचे। युवकों ने रामजीलाल सुमन के बेटे रणजीत सुमन और 100 से अधिक अज्ञातों पर आरोप लगाया है। घायलों का कहना है कि जब वे रामजीलाल सुमन के घर उनसे माफी मंगवाने के लिए गए थे तो उनके ऊपर ईंट पत्थर फेंके गए। जिससे वे घायल हो गए।

आरोप है कि सपा सांसद के बेटे रणजीत सुमन ने कहा कि पापा ने बोला है पथराव करो सब देख लेंगे। करणी सेना के शिवम सिरकरवार (सूर्या ठाकुर) निवासी गढ़ी रामी ने बताया कि वह ओकेंद्र राणा और बीरू दादा के नेतृत्व में एत्मादपुर से बुल्डोजर लेकर चले थे। तब उनके साथ 60 से 70 कारें, 200 बाइकें थीं, लेकिन आगरा आते-आते उनकी गाड़ियां पुलिस ने रोक लीं।

इसके बाद वे पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए रामजीलाल सुमन के घर के पास पहुंच गए। वहां जाकर वे नारेबाजी करते लगे। इतने में उनके ऊपर छत से ईंट-पत्थर बरसने लगे। जिससे वह घायल हो गया। उसके हाथों और सिर में गंभीर चोट आई है। किरावली अछनेरा के दीपक सिसोदिया भी इसमें घायल हुए हैं। दीपक ने रामजीलाल के बेटे रणजीत सुमन के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें 200 अज्ञात शामिल हैं।

12 को फिर आने की चेतावनी
करणी सेना के लोगों ने 26 मार्च के दिन दोपहर को रामजीलाल सुमन के आवास पर हमला बोला था। इसके विरोध में रणजीत सुमन ने हमलावरों पर लूटपाट, मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। एडिशनल डीसीपी आदित्य ने बताया कि हमलावरों की शिनाख्त की जा रही है।

एत्मादपुर से लेकर आगरा तक लगे सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो से हमलावरों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे। इधर करणी सेना के ओकेंद्र राणा सोशल मीडिया के जरिए फिर से एक्टिव मोड पर आ गया है। 12 अप्रैल को फिर से आने की चेतावनी दी है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट, दिल्ली से मिली हरी झंडी

कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी...

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

More like this

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

पंजाब में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर, तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुई समीक्षा बैठकें

पंजाब। पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘युद्ध...