12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्य'UCC से प्रभावित लोगों को कोर्ट जाने का अधिकार', उत्तराखंड HC का...

‘UCC से प्रभावित लोगों को कोर्ट जाने का अधिकार’, उत्तराखंड HC का बड़ा फैसला

Published on

नई दिल्ली,

उत्तराखंड में बीजेपी की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया है. इसके नियम भी जारी किए गए, लेकिन कई वर्ग इसके विरोध में भी हैं. हाईकोर्ट में इसके लागू करने के खिलाफ याचिका दायर की गई. कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुनाया कि जिन लोगों पर यूसीसी के तहत कार्रवाई की जाती है, और वे अगर कार्रवाई को सही नहीं मानते तो ऐसे लोग कोर्ट भी जा सकते हैं.

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उन सभी लोगों को यह अधिकार दिया है कि यूसीसी के तहत कार्रवाई किए जाने पर प्रभावित लोग कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते है. कोर्ट ने यह निर्देश यूसीसी के लागू किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया, और कहा कि प्रभावित लोगों के मामले की सुनवाई भी की जाएगी.

अथॉरिटी के एक्शन मामलों पर होगी सुनवाई!
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जी नरेंद्र ने याचिकाकर्ता की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से बताया कि जो लोग अथॉरिटी द्वारा पीनल एक्शन का सामना कर रहे हैं, वे कोर्ट को अप्रोच कर सकते हैं और ऐसे मामलों को सुना जाएगा. हाईकोर्ट ने इससे पहले उत्तराखंड सरकार को एक नोटिस जारी किया था, और याचिका पर अपना पक्ष रखने को कहा था.

यूसीसी पर उत्तराखंड सरकार का पक्ष!
बीजेपी की सरकार द्वारा 27 जनवरी को यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना. इसके तरत धर्म के इतर सभी नागरिकों को समान कानून के तहत बराबरी से देखा जाएगा. इसके लागू किए जाने के बाद शादियां, तलाक और प्रॉपर्टी में अधिकारों का बंटवारा समान कानून के तहत किया जाएगा. यूसीसी के तहत लिव-इन रिलेशशिप को रजिस्टर करना अनिवार्य किया गया है, जिसका सबसा ज्यादा विरोध भी हुआ.

हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विरोधों के जवाब में इस यूसीसी का बचाव दिल्ली में एक लिव इन पार्टनर द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या किए जाने के मामले का जिक्र करते हुए किया, और कहा कि यूसीसी के नियम से इस तरह के मामलों पर लगाम लगेंगे.

 

Latest articles

नवजोत कौर सिद्धू का मुख्यमंत्री मान पर तीखा हमला, पूछा- ‘किसके इशारे पर हो रही कार्रवाई?’

चंडीगढ़। वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की...

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...

More like this

नवजोत कौर सिद्धू का मुख्यमंत्री मान पर तीखा हमला, पूछा- ‘किसके इशारे पर हो रही कार्रवाई?’

चंडीगढ़। वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की...

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...