19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यलखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा देख सहमे लोग, ट्रक की टक्कर से...

लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा देख सहमे लोग, ट्रक की टक्कर से SUV के उड़े परखच्चे, गाड़ी काटकर निकाली बॉडी

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार तड़के एसयूवी सवार दंपति दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति आईसीयू में ऐडमिट हैं। स्कॉर्पियो सवार कपल की टक्कर लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर तिवारीगंज के पास ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

राजधानी लखनऊ में रविवार कि तड़के भीषण हादसा हो गया। बीबीडी में तिवारीगंज चौराहे के पास हुई घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की पहचान खुशबू (45) के रूप में हुई है। पति रवि प्रताप सिंह (48) घायल हैं।

यह दंपती गोरखपुर जिले के खजनी क्षेत्र का निवासी है। लखनऊ में गोमती नगर विस्तार में गंगा अपार्टमेंट में रहते हैं। रवि यहां पर एलडीए में ठेकेदारी करते हैं। वह पत्नी के साथ एसयूवी से शनिवार शाम गोरखपुर गए थे। लेकिन अचानक किसी अर्जेंट जरूरत की वजह से वह जल्दी ही वापस लखनऊ लौटने लगे। वापसी में तड़के यह हादसा हुआ।

इस दर्दनाक घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने रवि को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी। रवि की हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर बीबीडी के मुताबिक घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...