11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यRCP को PK ने आखिर लगा ही लिया 'गले', लेकिन उदय का...

RCP को PK ने आखिर लगा ही लिया ‘गले’, लेकिन उदय का ‘उदय’ कल पर क्यों टाला?

Published on

पटना

बिहार की राजनीति में उठकपुथल मचा रही जनसुराज पार्टी को ले कर एक और अपडेट आया है। मिली जानकारी के अनुसार आज होने वाली जनसुराज पार्टी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के नाम का ऐलान नहीं होगा। जनसुराज इसके लिए कल तक का इंतजार करेगी। कल यानी सोमवार को पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह की बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में घोषणा की जा सकती है। लेकिन आज यानी रविवार को RCP सिंह ने अपनी पार्टी आसा का विलय प्रशांत किशोर की जनसुराज में कर दिया।

कौन हैं ये उदय सिंह?
अब प्रशांत किशोर से जुड़े उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह बीजेपी से दो बार सांसद भी रह चुके हैं। पूर्णिया लोकसभा सीट से 2009 से लेकर 2019 तक दो बार बीजेपी के टिकट पर सांसद रह चुके हैं। इनके पास बड़ा व्यवसाय है जो पूर्णिया ही नहीं पूरे देश में चलता है। पूर्व सांसद उदय सिंह सिंह की पहचान राजनीतिक जगत में काफी पुरानी है। इनकी एक अलग पहचान समाजसेवी और व्यवसाई के रूप में भी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके पास 1000 करोड़ से ऊपर की संपत्ति है। इनकी चर्चा एक खास वैनिटी वैन को ले कर भी है जिसे उन्होंने 2011 में शौक के लिए खरीदा था। यह वही वैनिटी बैन है, जिससे अब प्रशांत किशोर चलते हैं।

मां भी रह चुकी हैं सांसद
उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह का पूरा परिवार पढ़ा लिखा और राजनीतिज्ञ रहा है। इनकी मां माधुरी सिंह भी कांग्रेस के टिकट पर दो बार 1980 से लेकर 1989 तक सांसद रह चुकी हैं।इंदिरा गांधी की हत्या के बाद जब चुनाव हुआ था तो रिकॉर्ड मतों से माधुरी सिंह कांग्रेस के टिकट से चुनाव जीती थीं। इनके बड़े भाई एनके सिंह आईएएस अधिकारी रह चुके हैं।

साल 2019 में पप्पू सिंह ने बीजेपी छोड़ दी थी
उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह 2019 में बीजेपी से नाता तोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हालांकि 2019 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए। 2024 में वह लोकसभा चुनाव ही नहीं लड़े। पर राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि अंदर से वह पप्पू यादव को सपोर्ट कर रहे थे। इसके चलते पप्पू यादव की पूर्णिया से निर्दलीय जीत भी हुई।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...