8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यपंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब का कहर, 15 लोगों की मौत,...

पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब का कहर, 15 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर

Published on

अमृतसर,

पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई. जबकि 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरा मामला मजीठा के मड़ई गांव और भागली गांव का बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है.

अमृतसर (ग्रामीण) एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि इलाके में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य की हालत गंभीर है. एसएसपी ने कहा, “हमें कल रात करीब 9.30 बजे सूचना मिली कि लोग जहरीली शराब पीने से मर रहे हैं. हमने तुरंत कार्रवाई की और चार लोगों को हिरासत में लिया. हमने मुख्य सप्लायर प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान प्रभजीत सिंह ने सरगना सप्लायर साहब सिंह का नाम बताया. उन्होंने कहा, “हमने उसे भी पकड़ लिया है. हम जांच कर रहे हैं कि उसने यह शराब किन कंपनियों से खरीदी है.” पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमें पंजाब सरकार से नकली शराब के सप्लायरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश मिले हैं. छापेमारी चल रही है और जल्द ही शराब बनाने वालों को भी पकड़ लिया जाएगा. सख्त धाराओं के तहत दो एफआईआर दर्ज की गई हैं. नागरिक प्रशासन भी इसमें शामिल है और हम घर-घर जाकर उन लोगों की पहचान कर रहे हैं जिन्होंने शराब पी हो सकती है, ताकि और अधिक लोगों की जान बचाई जा सके. इस घटना से पांच गांव प्रभावित हुए हैं.”

मृतकों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक मदद
साक्षी साहनी (डिप्टी कमिश्नर, अमृतसर) ने जहरीली शराब त्रासदी पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सभी मृतकों के परिजनों को सहायता दी जाएगी. जहरीली शराब से 5 गांवों के प्रभावित होने की रिपोर्ट आई है. सभी गांवों में मेडिकल टीमों को भेज दिया गया है. ऐसे में जिन लोगों में जहरीली शराब के सेवन के लक्षण दिख रहे हैं, उनका भी इलाज किया जा रहा है.

CM भगवंत मान ने जताया दुख
जहरीली शराब से मौतों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि मजीठा के आस पास के गांवों में ज़हरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत की दुखद ख़बर मिली है. मासूम लोगों के इन हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. ये मौतें नहीं, कत्ल हैं. ज़हरीली शराब से लोगों के घरों में मातम का माहौल बनाने वाले इन दोषियों को कानून के मुताबिक सख्त से सख्त सज़ा दी जाएगी.

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...