11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराज्यटीना डाबी के शहर में पुलिस का 'सिंघम' अवतार, अब एक दर्जन...

टीना डाबी के शहर में पुलिस का ‘सिंघम’ अवतार, अब एक दर्जन लड़के-लड़कियां फंसे जाल में

Published on

जयपुर

चर्चित आईएएस टीना डाबी के जिले में अब अपराधियों की खैर नहीं है। बाड़मेर में अब अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। टीना डाबी की अगुवाई में बीते दिनों स्पा सेंटर में पांच युवतियों और दो युवकों को पकड़ा गया था। इसके बाद से कलेक्टर टीना डाबी जमकर एक्शन में हैं। उनके निर्देश पर अब पुलिस भी ‘सिंघम अवतार’ में दिखाई दे रही है। इस दौरान स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक कार्य करने की शिकायतों पर पुलिस ने शहर के स्पा सेंटरों पर दबिश देकर 18 लोगों को हिरासत में लिया है। इसके चलते बाड़मेर में अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई से अपराधियों में अब भय व्याप्त होने लगा है।

स्पा सेंटरों पर कार्रवाई में डेढ़ दर्जन युवक-युवतियों को दबोचा
बाड़मेर में कलेक्टर की कमान संभालने के बाद टीना डाबी लगातार धुआंधार फॉर्म में हैं। इस दौरान टीना के निर्देश पर पुलिस ने बीती देर रात बाड़मेर मेें बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। शहर के सदर, कोतवाली, रीको और महिला थाना पुलिस ने एक साथ कार्रवाई की। इस कार्रवाई में शहर के अलग-अलग स्पा सेंटरों पर दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने रेड में 10 युवतियों और 8 युवकों को हिरासत में लिया। बता दें कि शहर के स्पा सेंटर में अनैतिक तौर पर कार्य करने की काफी समय से शिकायतें मिल रही थी। इस दौरान टीना ने कार्यभार संभालते ही इस शिकायत पर बड़ा एक्शन लिया है।

शराब पीकर उत्पात मचाते हुए 30 लोगों को लिया हिरासत में
इस दौरान शहर के चार थानों की पुलिस ने पैदल गश्त करते हुए शहर की कानून व्यवस्था को लेकर पैनी नजर रखी। देर रात ठेकों की आड़ में शराब पीकर उत्पात मचाते हुए 30 लोगों को विभिन्न स्थानों से पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर शराब पीकर लोगों के उत्पात मचाने की शिकायत मिली। इस पर पुलिस ने चार थानों के जाब्ते के साथ पैदल मार्च निकालकर उन स्थानों को चिन्हित किया। साथ ही वहां पर 30 लोगों को हिरासत में लिया। यह सभी लोग सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे थे। इस दौरान पुलिस को देखकर इन लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तत्परता से इन्हें दबोच लिया।

बीते दिनों भी टीना की अगुवाई में स्पा सेंटर पर हुई कार्रवाई
बता दें कि गत दिनों जिला कलेक्टर टीना डाबी का बाड़मेर शहर में नवो बाड़मेर अभियान में ‘सिंघम’ रूप भी देखने को मिला था। चौहटन से चामुंडा चैराहे तक नेशनल हाईवे 68 पर सफाई अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान टीना डाबी चामुंडा चैराहे के पास एक स्पा सेंटर के सामने पहुंचीं, तो अचानक स्पा सेंटर का संचालक दरवाजा बंद करके भागने लगा। इससे जिला कलेक्टर को शक हुआ। उन्होंने तुरंत अतिरिक्त जिला कलेक्टर, एसडीएम और यूआईटी सचिव को दरवाजा तोड़कर अंदर तलाशी लेने के निर्देश दिए। इस दौरान अंदर अलग-अलग कमरों में चार युवतियां और दो युवक मिले। इस पर तुरंत पुलिस को बुलाया गया और सभी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया।

Latest articles

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...