9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यप्रयागराज: छात्रों का आंदोलन जारी, लोक सेवा आयोग के गेट के बाहर...

प्रयागराज: छात्रों का आंदोलन जारी, लोक सेवा आयोग के गेट के बाहर दिखा मोबाइल टार्च का समंदर

Published on

प्रयागराज:

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) ‘प्री’ और समीक्षा अधिकारी (आरओ), सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की परीक्षा दो दिन कराने के निर्णय के विरोध में छात्रों ने सोमवार सुबह से यहां लोक सेवा आयोग के गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया, जो देर शाम तक जारी है। दिन ढलने के साथ हजारों की संख्या में छात्रों ने मोबाइल टार्च जलाकर एकता प्रदर्शित की।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के आसपास भारी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों ने छात्रों को गेट नंबर दो की तरफ आने से रोका, लेकिन भारी संख्या में छात्र-छात्राओं की भीड़ बैरीकेड को पार करते हुए गेट के पास पहुंची और धरने पर बैठ गई। पुलिस ने छात्रों की भीड़ तितर-बितर करने के लिए उन्हें खदेड़ा, लेकिन आंदोलनरत छात्र फिर से वहां एकत्र हो गए।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “युवा विरोधी भाजपा का छात्राओं और छात्रों पर लाठीचार्ज बेहद निंदनीय कृत्य है। लोक सेवा आयोग में धांधली को रोकने के लिए अभ्यर्थियों ने मांग बुलंद की तो भ्रष्ट भाजपा सरकार हिंसक हो उठी। हम फिर दोहराते है, नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।”

अधिकारी छात्रों को समझाने जुटे
पुलिस उपायुक्त (नगर) अभिषेक भारती ने कहा कि अपर पुलिस आयुक्त एन कोलांची और अन्य अधिकारी आंदोलन कर रहे छात्रों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं और आयोग के भीतर अधिकारियों की समाधान निकालने के लिए वार्ता जारी है।

हाथों तख्तियां लिए डटे छात्र
लोक सेवा आयोग के गेट के सामने धरने पर बैठे छात्रों के हाथों में अलग-अलग नारे लिखी तख्तियां थीं, जिसमें किसी में लिखा था “बटेंगे नहीं, हटेंगे नहीं, न्याय मिलने तक एक रहेंगे”, तो किसी में लिखा था, “एक दिन, एक परीक्षा”।

एक दिन में परीक्षा हो- छात्र
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र विमल त्रिपाठी ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि आयोग परीक्षा के पहले एक अधिसूचना जारी करके कहता है कि आरओ-एआरओ और पीसीएस ‘प्री’ की परीक्षा दो दिन में कराई जाएगी। हम छात्रों की मांग है कि पूर्व की भांति परीक्षा एक दिन में ही संपन्न कराई जाए।

त्रिपाठी ने कहा कि आयोग का कहना है कि वह 41 जिलों में सरकारी विद्यालयों में ही ये परीक्षाएं करा सकता है, क्योंकि उसके पास सीमित केंद्र हैं। आयोग के पास केवल परीक्षाएं कराने की जिम्मेदारी है और वह इस जिम्मेदारी को भी पूरा करने में असमर्थ है। आखिर प्रदेश के सभी जिलों में परीक्षाएं एक ही दिन में क्यों संपन्न नहीं कराई जा सकती हैं।

नियम के खिलाफ है दो दिन परीक्षा- छात्रा
वहीं, छात्रा मनोरमा सिंह ने कहा कि आयोग द्वारा दो दिन में परीक्षा कराना नियम के खिलाफ है। अधिसूचना में आयोग ने इस बात का जिक्र नहीं किया था कि परीक्षा दो दिनों में करायी जाएगी। छात्र चाहते हैं कि एक ही दिन में परीक्षा संपन्न करायी जाए।

आयोग ने पिछले मंगलवार को इन परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की। इसके तहत पीसीएस ‘प्री’ की परीक्षा के लिए सात और आठ दिसंबर की तिथि घोषित की गई है। वहीं, समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ एवं एआरओ) ‘प्री’ की परीक्षा के लिए 22 और 23 दिसंबर की तिथि घोषित की गई है।

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...