11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यपाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक 3 की तैयारी शुरू, एकनाथ शिंदे का दावा

पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक 3 की तैयारी शुरू, एकनाथ शिंदे का दावा

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि सर्जिकल स्ट्राइक 3 की तैयारी शुरू है। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होनी चाहिए। हम पाकिस्तान की एक भी फिल्म रिलीज नहीं करने देंगे। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के अगले कदम का इंतजार है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कड़ी कार्रवाई के संदेश दिए। गुरुवार को एक टीवी चैनल से बात करते हुए डीसीएम शिंदे ने कहा कि जो घटना हुई है, वह निंदनीय है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

क्या बोले एकनाथ शिंदे?
एकनाथ शिंदे ने कहा कि पीएम मोदी ने अब एक्शन लेना शुरू किया है। बड़े एक्शन की तैयारी है। मोदी और अमित शाह जरूर बड़ा कदम उठाएंगे। सर्जिकल स्ट्राइक 3 की तैयारी शुरू है। आतंकी हमले के बाद विपक्ष ने सुरक्षा को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। इस पर डीसीएम शिंदे ने कहा कि जो लोग आलोचना कर रहे हैं, उनके ऊपर अब कुछ नहीं बोलेंगे, यह बात टीका टिप्पणी करने की नहीं है। एक साथ रहने की है।

शिंदे पहुंचे थे श्रीनगर
दरअसल उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कश्मीर में फंसे राज्य के पर्यटकों की वापसी की प्रक्रिया में तेजी लाने के मद्देनजर बुधवार को श्रीनगर पहुंचे। मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों में महाराष्ट्र के छह लोग शामिल थे। श्रीनगर में पर्यटकों से मिलने के बाद शिंदे ने कहा था कि महाराष्ट्र के यात्रियों की सुरक्षा और उनके परिवारों का भरोसा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी लेता हूं कि इस कठिन समय में प्रत्येक नागरिक को पूर्ण सरकारी सहायता मिलती रहे। शिंदे के कार्यालय ने कहा कि वह एक निजी विमान से श्रीनगर पहुंचे।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...