12.8 C
London
Tuesday, December 9, 2025
Homeराज्यमोदी की महानता के गुण गा रहीं प्रियंका चतुर्वेदी कहीं ठाकरे को...

मोदी की महानता के गुण गा रहीं प्रियंका चतुर्वेदी कहीं ठाकरे को ठुकराने तो नहीं जा रहीं?

Published on

नई दिल्ली,

प्रियंका चतुर्वेदी के बयान से सोशल मीडिया पर तहलका मचा हुआ है. सोशल साइट X पर उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे को टैग करके लोग सवाल पूछ रहे हैं, आखिर उनके मुंह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए तारीफ के लफ्ज निकले कैसे – पहले तो वो ऐसी न थीं! असल में, प्रियंका चतुर्वेदी से एक पॉडकास्ट में उनके फेवरेट लीडर के बारे में पूछा गया था, लेकिन जो जवाब राज्यसभा सांसद ने दिया वैसी न तो सवाल पूछने वाले की अपेक्षा रही होगी, और न ही उन लोगों को जो इंटरव्यू देख रहे होंगे.

प्रियंका चतुर्वेदी ने बगैर किसी लाग लपेट के सीधे सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सबसे महान नेता तो बताया ही, कुछ देर तक उनकी तारीफ में कसीदे भी पढ़ती रहीं – प्रियंका चतुर्वेदी के बयान पर हर किसी को आश्चर्य हो रहा है, क्योंकि ये बात प्रियंका चतुर्वेदी ने ऐन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच कही है.

प्रियंका ने मोदी की तारीफ क्यों की है?
पॉडकास्ट में प्रियंका चतुर्वेदी से उनके पसंदीदा नेता के बारे में पूछा गया तो लगा वो उद्धव ठाकरे का नाम लेंगी. ऐसे ख्याल भी होंगे कि वो शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे को अब तक का महानतम लीडर बताएं. अगर उद्धव ठाकरे नहीं तो आदित्य ठाकरे का नाम लेतीं, भविष्य को ध्यान में रखते हुए – लेकिन जवाब सुनकर तो ऐसा लगा जैसे वो सात समंदर पार पहुंच गई हैं.

प्रियंका चतुर्वेदी ने, दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महान राजनेता बताया है. कहती हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोगों से कनेक्ट होने में महारथ हासिल है, खासकर युवाओं और महिलाओं से.

केंद्र में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने में वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहम रोल मानती हैं. बीजेपी को मिली कम सीटों की बात वो करती तो हैं, लेकिन उसे लोकसभा चुनाव के बाद सबसे बड़ी पार्टी बनाने का क्रेडिट भी मोदी को ही देती हैं. बताती हैं, वो लगातार तीसरे लोकसभा चुनाव में वोटर को अपने पाले में लाने में कामयाब रहे. एक बड़े वोट बैंक को प्रभावित किया.

अब सवाल ये उठता है कि प्रियंका चतुर्वेदी ये सब क्यों कह रही हैं? क्या ऐसा बोलकर वो अपने बारे में कोई संकेत देना चाहती हैं? या वो महाराष्ट्र की राजनीति में किसी नये बदलाव की तरफ इशारा कर रही हैं?

Latest articles

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

सड़क हादसों में वरिष्ठ नागरिक समेत दो लोगों की मौत

भोपाल।बीते 24 घंटों में राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों ने दो...

जितेंद्र सिंह बने एचएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष

भेल भोपाल ।पटेल नगर मैं मध्यप्रदेश राज्य एचएमएस का कार्यकारिणी का अधिवेशन संपन्न हुआ।...

More like this

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...