9.4 C
London
Tuesday, January 13, 2026
Homeराज्यमां के साथ झगड़ा और बहस... गुस्से में अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल...

मां के साथ झगड़ा और बहस… गुस्से में अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से कूद गई युवती, मौत

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक युवती में इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली. युवती अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल पर चढ़ी और नीचे छलांग लगा दी जिससे उसकी जान चली गई. इस दौरान मौके पर गार्ड वहां पहुंच गये जिसके बाद युवती को हॉपिटल ले जाया गया जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अपनी मां के साथ विवाद करने के बाद युवती ने ये भयानक कदम उठाया है.

पुलिस ने बताया कि युवती के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है और अलग- अलग एंगल से जांच की जा रही है.डीसीपी ईस्ट जोन शशांक सिंह के अनुसार घर में किसी विवाद के बाद युवती ने सुसाइड किया है.

आजकल मां बाप से मामूली डांट या बहस के बाद भी बच्चे आत्महत्या जैसे खौफनाक कदम उठा रहे हैं. एक दिन पहले ऐसा ही एक मामला गुजरात के वडोदरा से सामने आया था. यहां पर 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 साल के छात्र ने बेल्ट से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

वडोदरा की ब्राइट डे स्कूल में पढ़ने वाले 13 साल के छात्र की अभी परीक्षा चल रही थी. ऐसे में उसकी मां ने पढ़ाई पर ध्यान न देने के लिए उसे डांटा था. ये बात उसे इतनी नागवार गुजरी की उसने खुद की जान ही ले ली. परिवार द्वारा पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने कहा कि हमने खुदकुशी का केस दर्ज करके कानूनी कारवाई शुरु की है. माता-पिता के भी बयान लिए जाएंगे.

Latest articles

‘जी राम जी’ योजना रामराज्य की अवधारणा का प्रतिबिंब : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल।विकसित भारत–रोजगार आजीविका मिशन की गारंटी (VB जी राम जी) योजना को नए स्वरूप...

मकर संक्रांति पर जंबूरी मैदान में सजेगा आसमान 2,000 पतंगों संग होगा भव्य पतंग महोत्सव

भोपाल।राजधानी भोपाल में मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष विशेष उत्साह और सांस्कृतिक रंगों...

रायसेन रोड आईबीडी रायसिना कॉलोनी के नागरिक ‘मौत की सड़क’ से गुजरने को मजबूर

भोपाल। भेल क्षेत्र अंतर्गत आईबीडी रायसिना कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 62), एनआरआई कॉलेज के सामने स्थित...

सोनी समाज ने किया प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व महिलाओं का सम्मान

भोपाल।भोपाल सर्व स्वर्णकार समाज सम्मान नारी शक्ति सम्मान संगठन के अंतर्गत राजधानी भोपाल में...

More like this

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...

इंदौर में दूषित पेयजल से मौतों का सिलसिला जारी, मसीह समाज प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

इंदौर।मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूषित पेयजल से लगातार मौतों की खबरें सामने...

भाजपा नेता संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी

इंदौर।भारतीय जनता पार्टी की नेत्री एवं पूर्व पार्षद संगीत सोम को बांग्लादेश से जान...