3.3 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeराज्यराजस्थान : पीएम किसान सम्मान निधि में बड़ा घोटाला, 29 हज़ार फर्जी...

राजस्थान : पीएम किसान सम्मान निधि में बड़ा घोटाला, 29 हज़ार फर्जी खातों में ट्रांसफ़र हुए 7 करोड़, मुकदमा दर्ज

Published on

जयपुर,

राजस्थान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा घपला सामने आया है. एक ही जिले में 29 हज़ार फर्जी खातों में करीब 7 करोड़ का घोटाला सामने आया है. केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों के लिए भेजी गई करोड़ों रुपए की राशि पश्चिम बंगाल और बिहार के खातों में ट्रांसफर हो गई. राजस्थान के पाली जिले की रानी, मारवाड़ जंक्शन और देसूरी तहसीलों में भौतिक सत्यापन के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है. जिसके बाद तीनों तहसीलों के तहसीलदार ने संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

29 हज़ार फर्जी खातों में ट्रांसफर हुए 7 करोड़
जिला प्रशासन के निर्देश पर भौतिक सत्यापन में पाली के देसूरी में 20 हजार, रानी में 9,004 और मारवाड़ जंक्शन में 62 फर्जीखाते मिले हैं. जहां देसूरी में 1.51 करोड़ और रानी में 5.40 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए हैं. पाली जिला कलेक्टर एल.एल. मंत्री के अनुसार पाली में मारवाड़ जंक्शन, देसूरी और रानी तहसीलदार ने घटना को लेकर संबंधित थानों में मामले दर्ज करवाए हैं. वहीं पूरे मामले की जांच एडीएम सीलिंग अश्विन के. पवार को सौंपी गई है. फिलहाल वे इन मामलों की जांच कर रहे हैं और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. दरअसल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार पात्र किसानों के खातों में हर साल 6 हजार रुपए जमा कराती है. यह राशि तीन किस्तों में किसानों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाती है.

मर चुके लोगों के अकाउंट में भी ट्रांसफर हुए पैसे
बता दें कि सभी मामले एक जैसे हैं, जिसमें भौतिक सत्यापन के जरिए यह सामने आया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए जिन लोगों ने आवेदन किया, वे इन तहसीलों के रहने वाले नहीं हैं. यहां तक कि ये इनकम टैक्स देने वाले लोग हैं और कई ऐसे लोग हैं, जिनकी मौत हो चुकी है या फिर राजस्व रिकॉर्ड में उनके नाम ही नहीं हैं. इसके बाद पाली जिले की देसूरी, रानी और मारवाड़ जंक्शन तहसीलों में मार्च के महीने में तहसीलदारों की ओर से केस दर्ज कराए गए हैं. बड़ा सवाल है कि इन फर्जी खातों से ग़बन किए गए पैसों की रिकवरी कैसे हो पाएगी. विधानसभा में लगाए गए सवाल के जवाब के बाद ये मामला सामने आया है. ये सारी गड़बड़ियां पिछली गहलोत सरकार के दौरान हुई है.

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...