7.6 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यराजस्थान: शादी के बाद प्रेमी संग भागी युवती, instagram पर शेयर किया...

राजस्थान: शादी के बाद प्रेमी संग भागी युवती, instagram पर शेयर किया खतरनाक वीडियो और…

Published on

झालावाड़

राजस्थान के झालावाड़ शहर के अकलेरा से दुखद घटना सामने आई हैं। यहां एक प्रेमी युगल ने पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या से पहले दोनों के हाथों में चाकू लिया। साथ ही एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। प्रेमी जोड़ा शुक्रवार से ही लापता था। इन दोनों के शव रविवार को गरड़ा के जंगल में एक पेड़ पर फंदे से लटके हुए मिले।

पुलिस ने पोस्टमार्टम कर दोनों शवों को परिजनों को सौंपा
झालावाड़ जिले के भालता थाना क्षेत्र के गरड़ा के जंगल में वहां से निकल रहे ग्रामीणों को बदबू आ रही थी। ग्रामीणों ने जंगल के भीतर जाकर देखा, तो वहां एक पेड़ पर एक युवक युवती के शव फंदे से लटके हुए थे। ग्रामीणों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर भालता और घाटोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को फंदे से नीचे उतारा। मृतका की शिनाख्त विवाहिता योगिता मीणा निवासी दुर्जनपुरा थाना क्षेत्र अकलेरा के तौर पर हुई। मृतक युवक की शिनाख्त खरेड़िया थाना क्षेत्र कामखेड़ा निवासी सुशील मीणा के तौर पर हुई। पुलिस ने दोनों शवों को अकलेरा अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां आज सुबह सोमवार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

युवती की दो महीने पहले ही हुई थी शादी
भालता थाना अधिकारी ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार योगिता का 2 महीने पहले ही समीप के देवली गांव में विवाह हुआ था। लेकिन विवाह के बाद से ही योगिता ससुराल नहीं जाकर पीहर में ही रह रही थी। शुक्रवार को उसके ससुराल वाले लेने आए, तो यह अपने प्रेमी सुशील मीणा के साथ फरार हो गई। परिजन तभी से दोनों की तलाश कर रहे थे, जिनके शव रविवार को भालता थाना क्षेत्र के जंगल में पेड़ पर लटके मिले। परिजनों की ओर से मामले में कोई संदेह नहीं जताया गया है। मामला खुदकुशी का ही दिखाई दे रहा।

प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी से पहले एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था, जिसमें दोनों अपने हाथों में चाकू लिए दिख रहे है। फिलहाल पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है और अनुसंधान में जुटी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...