13 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यरामगोपाल यादव तो बुरा फंसे, SC-ST आयोग पहुंच गया IAF ऑफिसर व्योमिका...

रामगोपाल यादव तो बुरा फंसे, SC-ST आयोग पहुंच गया IAF ऑफिसर व्योमिका सिंह की जाति बताने वाला मामला

Published on

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव की मुसीबत बढ़ती जा रही है। विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर की गई जातिसूचक टिप्पणी को लेकर अखिलेश यादव के चाचा के खिलाफ एससी-एसटी आयोग में शिकायत दर्ज हुई है। भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर महासभा की महिला प्रकोष्ठ ने अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। महिला प्रकोष्ठ का आरोप है कि रामगोपाल ने 15 मई को मुरादाबाद के बिलारी में एक कार्यक्रम के दौरान व्योमिका सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी की, जिससे उनका और पूरे वंचित समाज का अपमान हुआ। आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एससी-एसटी आयोग की पूर्णकालिक पीठ को सौंप दिया है।

आंबेडकर महासभा की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रचना चंद्रा ने आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत को शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि रामगोपाल यादव ने 15 मई को मुरादाबाद के बिलारी में एक कार्यक्रम में जातिसूचक टिप्पणी की थी। महिला प्रकोष्ठ का कहना है कि रामगोपाल ने व्योमिका सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी करके देश की बेटी और पूरे वंचित समाज का अपमान किया है।

रचना चंद्रा ने शिकायत करते हुए कहा कि राम गोपाल यादव ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करके सिर्फ व्योमिका सिंह का नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि वे चाहते तो व्योमिका सिंह को अनुसूचित जाति का बता सकते थे, लेकिन उन्होंने जानबूझकर ‘जाटव’ कहा और उनकी उपजाति का भी नाम लिया। रचना चंद्रा के अनुसार, ऐसा उन्होंने अपमान करने के इरादे से किया, जो अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने रामगोपाल यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि सपा नेता ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करके व्योमिका सिंह को अपमानित किया है। रावत ने कहा कि इस मामले की सुनवाई के लिए जल्द ही पूर्ण पीठ बैठेगी और सुनवाई करके अपना फैसला देगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि आयोग इस मामले में निष्पक्षता से कार्रवाई करेगा और पीड़ित को न्याय दिलाएगा।

क्या कहा था रामगोपाल ने?
दरअसल रामगोपाल ने सोफिया कुरैशी पर भाजपा मंत्री के बयान पर निशाना साधते हुए कहा था कि व्योमिका सिंह हरियाणा की जाटव हैं, चमार हैं। सोफिया मुस्लिम हैं और एयर मार्शल भारती पूर्णिया के यादव हैं। तो तीनों तो PDA के हैं। एक को मुसलमान समझकर गाली दी। एक को राजपूत समझकर कुछ नहीं किया और भारती के बारे में जानते भी नहीं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...