13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्य'रन्या हमारे साथ नहीं रहती, स्मगलिंग की बात सुनकर मैं भी हैरान',...

‘रन्या हमारे साथ नहीं रहती, स्मगलिंग की बात सुनकर मैं भी हैरान’, बेटी की गिरफ्तारी पर क्या बोले DGP राव

Published on

नई दिल्ली,

कन्नड़ और तमिल फिल्म की अभिनेत्री और रामचंद्र राव की सौतेली बेटी, रान्या राव को दुबई से सोना तस्करी करने के आरोप में बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया है. रान्या को देर रात बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 12.56 करोड़ रुपये मूल्य के 14.8 किलोग्राम विदेशी सोने के साथ पकड़ा गया. इस घटना पर उनके पिता रामचंद्र राव ने कहा कि वह “हैरान” हैं और ये कि “रान्या हमारे साथ नहीं रहती.”

एक्ट्रेस रान्या राव के पिता रामचंद्र राव कर्नाटक राज्य पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के महानिदेशक हैं. उन्होंने कहा, “जब मीडिया के जरिए ऐसी घटना मेरे संज्ञान में आई तो मैं भी हैरान और हताश हो गया, मुझे इनमें से किसी भी चीज की जानकारी नहीं थी, किसी भी अन्य पिता की तरह मैं भी सदमे में हूं.”

‘रान्या हमारे साथ नहीं रहती, अलग रहती है’
एक्ट्रेस के आईपीएस पिता रामचंद्र राव ने कहा, “वह (रान्या) हमारे साथ नहीं रह रही है, वह अपने पति के साथ अलग रह रही है, कुछ पारिवारिक मुद्दों के कारण उनके बीच कुछ समस्या होनी चाहिए. खैर, कानून अपना काम करेगा, मेरे करियर में कोई काला धब्बा नहीं है. मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं कहना चाहता.”

एक किलो सोना लाने का एक लाख रुपये चार्ज
सूत्रों के मुताबिक, रान्या ने पिछले साल में करीब 30 बार दुबई की यात्रा की और हर बार सोना भारत लाई हैं. वह अपने शरीर पर सोना चिपका कर और उसके कपड़ों में छिपाकर सुरक्षा से बच निकला करती थी. उनकी यात्रा के दौरान वह हेरफेर की हुई जैकेट और कमरबंद का इस्तेमाल करती थी.

अब तक की जांच में सामने आया है कि रान्या 1 किलो तस्करी किए गए सोने पर 1 लाख रुपए कमा रही थी और एक यात्रा में 12-13 लाख रुपये तक कमाती थी. डीआरआई की नजर में होने के कारण, रान्या की निगरानी की जा रही थी. दुबई से लौटते समय उन्हें हिरासत में लिया गया. अधिकारियों ने कहा कि बार-बार दुबई जाने वालों को डीआरआई नियमों के मुताबिक सावधानीपूर्वक जांच की जाती है.

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...