11.1 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यबिना बर्फबारी के भी लद्दाख में जम गए नदी और झरने, श्रीनगर...

बिना बर्फबारी के भी लद्दाख में जम गए नदी और झरने, श्रीनगर में मानइस में पहुंचा पारा

Published on

श्रीनगर,

कश्मीर और लद्दाख में आज से सबसे ठंडे मौसम की शुरुआत हो गई है. इन दोनो क्षेत्रों में 21 दिसंबर से लेकर 31 जनवरी तक सबसे ठंडा मौसम रहता है. 40 दिन तक चलने वाले इस मौसम को चिल्ला कलां कहते हैं. इस मौसम में लद्दाख के सभी नदी, नाले और झरने जम जाते हैं और तापमान माइनस 20 डिग्री तक लुढ़कता है और द्रास में तापमान माइनस 40 डिग्री तक लुढ़क जाता है.

श्रीनगर में तापमान माइनस चार डिग्री तक पहुंच जाता है. इस मौसम की शुरुआत के साथ ही श्रीनगर में भी झील-झरने धीरे-धीरे जमने शुरू हो गए हैं. हालांकि, कश्मीर और लद्दाख में भारी बर्फबारी नहीं हुई है जबकि कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो चुकी है. लद्दाख में नदी, नाले और झरने जमने से चारों ओर बर्फ की चादर नजर आ रही है. पहाड़ों पर बर्फ की मोटी-मोटी चादर नजर आ रही है जो देखने में बेहद सुंदर लग रही है. वहीं, श्रीनगर में भी नदी के ऊपर हल्की-हल्की बर्फ जमने लगी है. श्रीनगर और लद्दाख से इसकी कुछ वीडियो सामने आए हैं. आप नीचे दिए वीडियो में देख सकते हैं कैसेलद्दाख में बर्फ ने डेरा जमा लिया है. वहीं, श्रीनगर से सामने आए वीडियों में बहती नदी के ऊपर हल्की बर्फ की परत नजर आ रही है.

कैसा रहेगा अगले कुछ दिन तापमान? 
श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान -4 डिग्री और अधिकतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, 22 और 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान -4 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो ये 12 डिग्री रहेगा. 23 से 27 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान -2 से -5 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. अधिकतम तापमान 8 से 12 डिग्री तक रहने के आसार है.

लेह में आज यानी 21 दिसंबर को न्यूनतम तापमान -12 डिग्री और अधिकतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, 22 दिसंबर को न्यूनतम तापमान -11 डिग्री रहेगा, अधिकतम तापमान 3 डिग्री रहने के आसार है. साथ ही, 22 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. इसके अलावा, 23 से 27 दिसंबर तक यहां न्यूनतम तापमान -10 से -12 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

करगिल में न्यूनतम तापमान -11 डिग्री और अधिकतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, 22 दिसंबर को न्यूनतम तापमान -12 डिग्री और अधिकतम तापमान 4 डिग्री रह सकता है. 23 से 27 डिग्री के बीच यहां न्यूनतम तापमान -10 से -12 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक रहेगा.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...