9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यसड़कें ब्लॉक, ट्रेन और ट्रैफिक की थमी रफ्तार, बाढ़ से हालात...मुंबई कैसे...

सड़कें ब्लॉक, ट्रेन और ट्रैफिक की थमी रफ्तार, बाढ़ से हालात…मुंबई कैसे झेलेगा 5 दिन का अलर्ट?

Published on

मुंबई

मुंबई और ठाणे समेत गुरुवार शाम भारी बारिश हुई, जिससे महानगर के कुछ हिस्सों में सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। आसपास के ठाणे में भी भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया और करीब एक घंटे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं। मुंबई के कई हिस्सों में शाम करीब 4:30 बजे बारिश शुरू हुई, शाम 5 बजे से शाम 6 बजे के बीच तेज बारिश हुई। मुंबई समेत महाराष्ट्र के तटीय और मध्य हिस्सों में भारी बारिश के आसार है। बारिश गुरुवार से शुरू हो गई है। कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव हो गया है। मुंबई में तेज गरज के साथ तूफान भी आया।

एक घंटे में बरस गया 50 मीमी पानी
एक घंटे की अवधि में 50 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हो गई। भारी बारिश के कारण भायखला, दादर और सायन स्टेशनों के साथ-साथ दिवा से ठाणे तक पानी जमा हो गया जिससे मध्य रेलवे की मुख्य लाइन में सेवाओं में देरी हुई।

लोकल के इंतजार में जमा हुई भारी भीड़
भारी बारिश से मुंबई की लाइफ लोकल ट्रेन सेवा बाधित हो गई। ठाणे स्टेशन पर लोग लोकल का इंतजार करते रहे। इस दौरान स्टेशन पर भीषण भीड़ नजर आई।

स्टेशनों पर भरा पानी
मुंबई और ठाणे की बारिश ने कुछ ही घंटों में ऐसी तबाही मचाई कि हाहाकार मच गया। रेलवे स्टेशनों तक में पानी भर गया। लोकल की इंतजार में खड़े सैकड़ों लोगों की भीड़ के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कई गिरकर चुटहिल हो गए।

ठाणे में हुई 71.12 मिमी बारिश
ठाणे शहर में शाम साढ़े पांच बजे से शाम साढ़े छह बजे के बीच 71.12 मिमी बारिश हुई, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए और करीब एक घंटे तक इस क्षेत्र में ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं। मुंबई में बारिश के बाद बोरीवली और दहिसर इलाकों में बुरी तरह जलजमाव हो गया।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव
रायगढ़ के कुछ हिस्सों के लिए, 10-11 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट है। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने एक ट्वीट में कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर नवीनतम निम्न दबाव क्षेत्र के कारण पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है।

11 सितंबर तक अलर्ट
गुरुवार को भी आंधी आई। बिजली कड़की और बारिश हुई। तेज हवाएं भी चलीं। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए 8-11 सितंबर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...