11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यकौशांबी में लुटेरे का एनकाउंटर: 4 करोड़ की लूट और ट्रेलर चालक...

कौशांबी में लुटेरे का एनकाउंटर: 4 करोड़ की लूट और ट्रेलर चालक की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, जानिए मामला

Published on

कौशांबी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी संतोष उर्फ राजू को ढेर कर दिया गया। यह अपराधी हाल ही में एक ट्रेलर लूटकांड और ट्रेलर चालक की हत्या में वांछित था। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ 17 मई की रात करीब 10 बजे नेशनल हाईवे-2 पर ककोड़ा गांव के पास हुई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए संतोष उर्फ राजू (निवासी पोरई कलां, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर) को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

संतोष पर आरोप था कि उसने 15 मई को अपने दो साथियों के साथ मिलकर कौशांबी के कोखराज क्षेत्र में एक कॉपर लदे ट्रेलर को लूट लिया था। ट्रेलर चालक सांवरमल मीणा (निवासी नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान) की हत्या कर दी गई थी। यह ट्रेलर गुजरात के वलसाड स्थित KMG वायर एंड कैबल्स प्राइवेट लिमिटेड से 32 टन रेलवे संपर्क वायर लेकर प्रयागराज आ रहा था। माल की अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

माल किया गया बरामद
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लूटा गया ट्रेलर और माल बरामद कर लिया है। वहीं, संतोष के दो अन्य साथियों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें रवाना की गई हैं। पुलिस के अनुसार, मृतक अपराधी संतोष एक बेहद शातिर किस्म का अपराधी था, जो अपने गिरोह के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय था। उसका तरीका ट्रकों और ट्रेलरों की रैकी कर उन्हें सुनसान स्थानों पर रोकना, चालक की हत्या करना और फिर माल की लूट करना था।

मृतक आरोपी के पास से एक 20 चक्का ट्रक ट्रेलर, 21 लकड़ी के बाक्स में कॉपर वायर, लूट में इस्तेमाल की गई एक अदद सफेद रंग की आर्टिगा कार, एक 32 बोर पिस्टल मैग्जीन के साथ, 2 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 4 खोखा कारतूस 32 बोर एवं एक मिस कारतूस 32 बोर मिला है।

पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस की ओर से एनकाउंटर की जानकारी दी गई है। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात 10 बजे थाना क्षेत्र कोखराज में NH-2 पर ककोड़ा गांव के पास आरोपी की सूचना मिली। वहां पर कोखराज पुलिस और बदमाश में एनकाउंटर शुरू हो गया। इसमें शातिर अपराधी संतोष उर्फ राजू, निवासी पोरई कलां, थाना खेतासराय, जौनपुर मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। उसकी अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई।

पुलिस ने बताया कि संतोष एक शातिर किस्म का अपराधी है। उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ 15 मई को थाना कोखराज क्षेत्र में कॉपर लदे एक ट्रेलर को लूट लिया था। उसके ड्राइवर सांवरमल मीणा निवासी नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस ट्रेलर गुजरात के बलसाड़ स्थित KMG वायर एंड कैबल्स प्राइवेट लिमिटेड से 32 टन रेलवे का कांटेक्ट वायर लाया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि इसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये था। वे लोड करके प्रयागराज आ रहा था। इसके पास से माल सहित लूटा हुआ ट्रेलर बरामद कर लिया गया है। इसके अन्य दो साथियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना की गई हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग शहरों के बाहरी क्षेत्रों में सरिया, पेट्रोल-डीजल एवं अन्य माल लदी गाड़ियों की रेकी करता था। सुनसान जगहों पर उनके चालको की हत्या कर लूटपाट और डकैती करता था।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...