22.2 C
London
Wednesday, July 16, 2025
Homeराज्यछत्तीसगढ़ : 8 मंजिला इमारत की छत गिरी, मलबे में कई मजदूरों...

छत्तीसगढ़ : 8 मंजिला इमारत की छत गिरी, मलबे में कई मजदूरों के दबने की आशंका, 1 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। राजधानी के वीआईपी रोड पर निर्माणाधीन एक 8 मंजिला इमारत की छत गिर गई। हादसे में कई मजदूरों के दबे होने की बात बताई जा रही है। मलबे में दबे कुछ मजदूरों का रेस्क्यू किया गया है। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। स्थानीय लोगों के अनुसार, छत के मलबे में कई मजदूर दब गई है।

ढलाई के दौरान गिरी छत
मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक छत ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान छत का एक हिस्सा नीच गिर गया। छत की ढलाई के लिए लगाई गई सेंटरिंग और लोहे की रॉड भी नीचे गिरी है। बताया जा रहा है कि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई है।

एक की मौत 9 घायल
कलेक्टर गौरव सिंह ने एक मजदूर के मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि 9 लोगो घायल हैं। मृतक मजदूर की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि इस इमारत में दूसरे राज्य के मजदूर भी काम कर रहे थे। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि यह इमारत अविनाश ग्रुप की थी। इमारत निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान दिया गया था या नहीं इन सभी पहलूओं की जांच होगी।

घायल अस्पताल में भर्ती
हादसे की जानकारी मिलते ही रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को इलाद के लिए कौशल्या विहार के वीवाई हॉस्पिटल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि कुछ मजदूरों को ज्यादा चोट आई हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुटी है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। वहीं, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हैं।

Latest articles

अयोध्या नगर में चल रही श्री शिवपुराण कथा

भेल भोपालअयोध्या नगर में चल रही श्री शिवपुराण कथा,श्री सिद्ध हनुमान मंदिर आजाद नगर...

राजपूत समाज और करणी सेना ने किया प्रदर्शन

भेल भोपालराजपूत समाज और करणी सेना के साथियों एवं बच्चों पर बर्बरता के साथ...

भेल के बेदखली अमले ने हटाए अवैध कब्जे

भेल भोपाल।भेल के बेदखली अमले ने हटाए अवैध कब्जे,भेल भोपाल के महाप्रबंधक (मानव संसाधन)...

More like this