17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य'समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में भाजपा की B टीम है...' SP के MVA...

‘समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में भाजपा की B टीम है…’ SP के MVA से अलग होने पर बोले आदित्य ठाकरे

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को विपक्षी महा विकास आघाडी (MVA) से अलग होने का ऐलान कर दिया. उद्धव ठाकरे गुट के नेता ने बाबरी मस्जिद को लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए 1992 में बाबरी मस्जिद 1992 में ढहाये जाने की तारीफ कर दी थी जिससे सपा विधायक अबू आजमी बिफर गए थे.

अब इस मामले में शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में सपा के कुछ नेता बीजेपी की बी टीम के रूप में काम करते हैं.” आदित्य ठाकरे ने कहा कि चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए. उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इसका दफ्तर भाजपा के कार्यालय से चल रहा है.

अखिलेश जी हमारे साथ लड़ाई लड़ रहे हैं- आदित्य
आदित्य ठाकरे ने कहा, “मैं मुंबई की समाजवादी पार्टी के बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता हूं.अखिलेश जी तो हमारे साथ लडाई लड़ रहे हैं, लेकिन प्रदेश में उनके कुछ नेता बीजेपी की मदद करते हैं और कभी-कभी उनकी बी-टीम के जैसा बर्ताव करते हैं ये हमने पहले भी देखा है. इस चुनाव में भी उन्होंने कैसे किसकी मदद की, ये सबको पता है और मैं उनके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता हूं. मैं ये कहना चाहता हूं कि जो कल का जो ट्वीट है वो हम पहले भी करते आए हैं.शिवसेना का जो हिंदुत्व है वो स्पष्ट है, हमने कभी नहीं कहा कि हम हिंदुत्ववादी नहीं हैं. हमारा हिंदुत्व घर का चूल्हा जलाने वाला हिंदुत्व है.हमारा हिंदुत्व हृदय में राम और हाथ को काम देने वाला हिंदुत्व है. हम बाबरी मस्जिद के बारे में पोस्ट किया और पहले भी करते रहे हैं.”

अबू आजमी ने की थी आलोचना
महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में समाजवादी पार्टी के दो विधायक हैं और उसे गठबंधन में शामिल होने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था. शनिवार को विधान भवन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए आज़मी ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में अपनी हालिया हार के बाद शिवसेना (यूबीटी) ने “हिंदुत्व एजेंडा” अपनाया है, यही वजह है कि सपा को गठबंधन में बने रहने पर पुनर्विचार करने की ज़रूरत है.

सपा विधायक अबू आजमी की यह घोषणा बाबरी मस्जिद विध्वंस में शामिल लोगों को बधाई देने वाला विज्ञापन एक स्थानीय अखबार में प्रकाशित होने के बाद की. इसके अलावा, उद्धव ठाकरे के एक करीबी सहयोगी एवं विधान परिषद सदस्य मिलिंद नार्वेकर द्वारा एक पोस्ट में उक्त कृत्य की प्रशंसा की, जिससे तनाव और बढ़ गया.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...