3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यसौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान बोली- 'मैं खुद लड़ूंगी अपना केस', जेल...

सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान बोली- ‘मैं खुद लड़ूंगी अपना केस’, जेल से करेगी एलएलबी की पढ़ाई

Published on

मेरठ:

मेरठ जेल में सौरभ हत्याकांड की आरोपी अब कानून की पढ़ाई करना चाहती है। 8वीं पास मुस्कान ने जेल अधीक्षक वीरेश राज से गुज़ारिश की कि उसे एलएलबी करने की प्रक्रिया समझाई जाए, क्योंकि वह ट्रायल में अपना पक्ष खुद रखना चाहती है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज ने बताया कि जेल एक सुधार गृह है और यदि कोई बंदी पढ़ना चाहता है तो प्रशासन उसकी मदद करता है। मुस्कान ने मार्च 2025 से जेल में रहना शुरू किया है और तभी से उससे कोई मिलने नहीं आया। फिलहाल उसे सरकार की तरफ से वकील उपलब्ध कराया गया है।

कानूनी पढ़ाई के लिए लंबा सफर बाकी
वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल बख्शी के अनुसार, एलएलबी करने के लिए मुस्कान को पहले 10वीं और फिर 12वीं पास करनी होगी। इसके बाद ही वह 5 वर्षीय बीए-एलएलबी या बीकॉम-एलएलबी कोर्स में दाखिला ले सकती है। एलएलबी एक नियमित कोर्स है, जिसे जेल में रहकर नहीं किया जा सकता। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार, एलएलबी डिस्टेंस मोड में मान्य नहीं है। हालांकि, कोर्ट से अनुमति मिलने पर वह अन्य प्राइवेट या डिस्टेंस कोर्स कर सकती है।

बेहोशी, चाकू और सीमेंट से भरा ड्रम
पुलिस के अनुसार, 3 मार्च की रात मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ कुमार राजपूत की हत्या की। पहले खाने में नशीली दवा दी, फिर बेडरूम में चाकू से वार किया। इसके बाद शव को टुकड़ों में काटा गया और ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिया गया। हत्या के बाद मुस्कान शिमला-मनाली घूमने का दिखावा करती रही। वह लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो अपलोड करती रही ताकि शक न हो। 18 मार्च को सौरभ का भाई राहुल जब घर पहुंचा तो बदबू और मुस्कान के व्यवहार से शक हुआ। पुलिस बुलाने पर हत्या का खुलासा हुआ। मुस्कान और साहिल ने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल किया।

चार्जशीट दाखिल, जल्द शुरू होगी सुनवाई
12 मई को पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है जिसमें मुस्कान और साहिल को आरोपी बनाया गया है। कुल 36 लोगों को गवाह बनाया गया है और केस में पुख्ता सबूत जुटाए गए हैं। अब इस चर्चित केस की सुनवाई जल्द शुरू होने की संभावना है। अब देखना यह है कि क्या मुस्कान जेल की दीवारों के भीतर से अपने कानूनी सफर की शुरुआत कर पाती है या नहीं।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...