15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यगुजरात में मिला HMPV का दूसरा केस, भारत में अब तक सामने...

गुजरात में मिला HMPV का दूसरा केस, भारत में अब तक सामने आए 9 मामले

Published on

गांधीनगर,

गुजरात में HMPV का दूसरा केस मिला है. साबरकांठा के हिम्मतनगर में HMPV वायरस का दूसरा केस सामने आया है. हिम्मतनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में बुधवार को 8 साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. बच्चा प्रांतिज तहसील के एक गांव का रहने वाला है.

बच्चे को निजी अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है. राज्य सरकार की ओर से इलाज की देखरेख की जा रही है. परिवार की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. दो दिन पहले सामने आए पहले केस में बच्चा अब स्वस्थ होकर घर लौट चुका है.

भारत में अब तक मिले 9 केस
चीन में तेजी से फैल रहा HMPV अब भारत के भी कई राज्यों में पांव पसार रहा है. भारत में अब तक 9 केस मिल चुके हैं, जिसमें से 2 तमिलनाडु, 2 कर्नाटक, 3 महाराष्ट्र और 2 गुजरात से सामने आए हैं. HMPV को लेकर कई राज्यों में एसओपी और गाइडलाइंस जारी की गई हैं.

नया नहीं है HMPV
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एचएमपीवी कोई नया वायरस नहीं है. इसकी पहली बार पहचान 2001 में हुई थी और यह सालों से दुनिया भर में फैल रहा है. वहीं विशेषज्ञों ने कहा कि एचएमपीवी के लिए शायद ही कभी अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ती है. इसलिए यह ज्यादा चिंताजनक नहीं है.

सामान्य जुकाम और फ्लू जैसे होते हैं लक्षण
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस या HMPV एक श्वसन वायरस है जो मानव फेफड़ों और श्वसन नली में इंफेक्शन पैदा करता है. यह सामान्य तौर पर ऐसी स्थितियां पैदा करती है जो सामान्य सर्दी या फ्लू में होता है. पहले से ऐसी बीमारियों या एलर्जी से ग्रस्त लोगों में इस वायरस का संक्रमण आम बात है.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...