3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यUP में शिक्षामित्रों का धरना प्रदर्शन, TET-CTET पास फिर भी पक्की नहीं...

UP में शिक्षामित्रों का धरना प्रदर्शन, TET-CTET पास फिर भी पक्की नहीं नौकरी, ये हैं मांग

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्र एक बार फिर सड़कों पर हैं. लखनऊ के इको गार्डन में 27 मई से शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास शिक्षामित्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे हैं. ये वही शिक्षामित्र हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के लाखों बच्चों को शिक्षा की राह दिखाई. लेकिन आज, इन्हीं गुरुजनों को अपने हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है.

दरअसल, यूपी में करीब 50,000 शिक्षामित्र, जो TET/CTET पास हैं और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCTE) के मानकों के अनुसार पूरी तरह योग्य हैं, फिर भी लंबे समय से पक्की नौकरी का इंतजार कर रहे हैं. इन शिक्षामित्रों का कहना है कि उन्होंने 25 साल तक शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत की, लेकिन उन्हें स्थायी नौकरी और सम्मानजनक पहचान नहीं मिली.

शिक्षामित्रों की मांगें

  • धरने में शामिल शिक्षामित्रों की मांग है कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की तरह उत्तर प्रदेश में भी टेट उत्तीर्ण शिक्षामित्रों को स्थायी किया जाए.
  • बिना TET शिक्षामित्रों को योग्यता पूरी करने का मौका देकर स्थायी नौकरी दी जाए.
  • शिक्षामित्र 12 महीने का उचित मानदेय, चिकित्सकीय अवकाश, 14 आकस्मिक अवकाश (CL) और अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं.
  • महिला शिक्षामित्रों ने अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए शासनादेश के अनुसार शेड्यूल जारी करने की भी मांग रखी है.

धरने में प्रदेश भर से हजारों महिला और पुरुष शिक्षामित्र शामिल हैं. कोई 40 साल से ऊपर है, तो कोई 50 के पार. कई अपने पूरे परिवार के साथ इको गार्डन में डटे हैं. ये शिक्षामित्र अपनी मेहनत, अनुभव और योग्यता का सम्मान चाहते हैं. वे कहते हैं कि सरकार उनकी पुकार कब सुनेगी? क्या उनकी यह तपस्या अनसुनी रह जाएगी? शिक्षामित्रों का यह आंदोलन शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है. अब सवाल यह है कि क्या सरकार इन शिक्षकों की मांगों पर ध्यान देगी और उन्हें उनका हक देगी?

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...